फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar: Giriraj Singh says NDA will contest elections under leadership of Nitish kumar, demanded Bharat Ratna

Bharat Ratna : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश के लिए मांगा 'भारत रत्न'; चुनाव के लिए प्लानिंग बताई

Wed, 25 Dec 2024 01:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 25 Dec 2024 01:57 PM IST
सार

Bihar Election 2025: गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को ऊंचाई तक पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने राज्य को जर्जर व्यवस्था और जंगलराज से बाहर निकाला। ऐसे में उन्हें उनके काम के लिए भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
Bihar: Giriraj Singh says NDA will contest elections under leadership of Nitish kumar, demanded Bharat Ratna
बेगूसराय में पार्टी कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एनडीए गठबंधन नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा और बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी।

विज्ञापन

 

Bihar: Giriraj Singh says NDA will contest elections under leadership of Nitish kumar, demanded Bharat Ratna
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को ऊंचाई तक पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने राज्य को जर्जर व्यवस्था और जंगलराज से बाहर निकाला। ऐसे में उन्हें उनके काम के लिए भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए। गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि लालू यादव लाख कोशिश कर लें, अब उनकी बात सुनने वाला कोई नहीं है। उन्होंने लालू यादव पर तंज कसा कि वर्तमान में लोग उनके झांसे में नहीं आने वाले।
 
‘बांग्लादेशी घुसपैठियों पर कार्रवाई की जरूरत’
बेगूसराय में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठ बिहार और देश के अन्य हिस्सों में सामाजिक समरसता के लिए खतरा बन रहे हैं। उन्होंने पूर्णिया, अररिया, कटिहार और किशनगंज जैसे सीमावर्ती इलाकों का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि बिहार में 800 किलोमीटर की सीमा पर अवैध मस्जिदों के निर्माण को भी चिन्हित करने की आवश्यकता है। बांग्लादेशी घुसपैठियों को पहचानकर उन्हें देश से बाहर निकालना चाहिए।

गिरिराज सिंह ने कहा कि यह समस्या सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश के लिए एक चुनौती है। उन्होंने सरकार और समाज से घुसपैठियों की पहचान कर उचित कार्रवाई करने का आह्वान किया।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar: Giriraj Singh says NDA will contest elections under leadership of Nitish kumar, demanded Bharat Ratna
गृहमंत्री अमित शाह के आंबेडकर वाले बयान के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : X/RahulGandhi

राहुल गांधी पर कटाक्ष, केजरीवाल को भी घेरा
केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अब सांसदों के साथ धक्का-मुक्की करने वाले बाउंसर बन गए हैं। उन्होंने कहा कि पहले ही अमित शाह ने स्पष्ट कर दिया था कि कांग्रेस ने आज तक आंबेडकर का नाम लेकर सिर्फ लोगों को छलने का काम किया है, लेकिन उनकी सच्चाई अब जनता के सामने आ चुकी है।
 

विज्ञापन

Bihar: Giriraj Singh says NDA will contest elections under leadership of Nitish kumar, demanded Bharat Ratna
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल - फोटो : X/@AamAadmiParty

दिल्ली में बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान कर कार्रवाई करने के संदर्भ में गिरिराज सिंह ने कहा कि यह एक सराहनीय कदम है और इसे पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए। इसके अलावा, दिल्ली चुनाव को लेकर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी तीखा हमला बोला।
 

Bihar: Giriraj Singh says NDA will contest elections under leadership of Nitish kumar, demanded Bharat Ratna
अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती - फोटो : Amar Ujala

अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बुधवार की सुबह बेगूसराय के गांधी स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने गांधी स्टेडियम के अटल पवेलियन में नवनिर्मित भवन का उद्घाटन भी किया।

गिरिराज सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी की नेतृत्व क्षमता और देश के लिए उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि अटल जी की विचारधारा और उनकी नीतियां आज भी हमें मार्गदर्शन देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed