फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar Election Result Rajesh Verma Won Khagaria Lok Sabha Seat Against Sanjay Singh News In Hindi

Bihar Election Results: खगड़िया में वाम की हार का कारण पहले ही आ गया था सामने, प्रत्याशी ने कर दी थी गलती

Thu, 06 Jun 2024 02:30 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 06 Jun 2024 02:30 PM IST
सार

Bihar Politics: खगड़िया लोकसभा सीट पर लगातार तीसरी बार एनडीए ने कब्जा कर लिया है। इस लोकसभा चुनाव में एनडीए समर्थित लोजपा उम्मीदवार राजेश वर्मा ने इंडी गठबंधन के सीपीआईएम प्रत्याशी संजय सिंह को 161131 मतों से पटखनी दे दी। जबकि लोकसभा चुनाव में खगड़िया सीट पर आमने सामने की टक्कर होने की उम्मीद की जा रही थी।

विज्ञापन
Bihar Election Result Rajesh Verma Won Khagaria Lok Sabha Seat Against Sanjay Singh News In Hindi
खगड़िया को लोजपा ने जीता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में एलजेपी के राजेश वर्मा को बड़ी जीत मिली है। उन्होंने संजय सिंह को बड़े अंतर से हराया है। बता दें कि एनडीए ने इस लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए जहां सोशल मीडिया कैंपेनिंग का भरपूर उपयोग किया, वहीं डर टू डोर पहुंचकर मतदाताओं से सीधा संपर्क बनाए रखा। नतीजन लोजपा को भारी बहुमत से जीत मिली। 

विज्ञापन


नोटा रहा तीसरे स्थान पर
खगड़िया लोकसभा के छह विधानसभा में कुल 10 लाख 61 हजार 894 मतदाताओं ने अपने अपने मताधिकार का उपयोग किया है। जिसमें लोजपा प्रत्याशी को 5 लाख 38 हजार 657 मत मिले। जबकि सीपीआईएम प्रत्याशी संजय सिंह 3 लाख 77 हजार 526 वोट लाने में ही सफल हो सके। इधर इन दोनों के बाद सबसे अधिक मत 31 हजार 111 नोटा को मिला। मतलब 12 प्रत्याशियों में नोटा तीसरे स्थान पर रहा।  
विज्ञापन


धारा 370 के बयान से बदला चुनावी माहौल
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में खगड़िया सीट काफी हॉट माना जा रहा था। मीडिया से लेकर चुनावी जानकर एनडीए और इंडी गठबंधन में सीधी भिड़ंत की बात कह रहे थे। दोनों खेमा मतदाताओं को अपनी-अपनी पक्ष में लाने की जुगत कर रहा था, लेकिन इंडी गठबंधन के सीपीआईएम प्रत्याशी संजय सिंह के धारा 370 के बयान ने चुनावी फिजा ही बदल दी। संजय सिंह का मतदान से ठीक 48 घंटे पहले एक बयान सोशल मीडिया में वायरल हो गया। जिसमें वे इंडी सरकार बनते ही जम्मू कश्मीर में पुनः धारा 370 बहाल करने की बात करते देखे गए, जिसे सबसे पहले अमर उजाला ने प्रकाशित किया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया कैंपेनिंग भी हुआ कामयाब
इस बार की लोकसभा चुनाव में खगड़िया की सीट पर एनडीए और इंडी गठबंधन द्वारा जीत के लिए एड़ी चोटी एक की गई। दोनों तरफ से धुआंधार चुनाव प्रचार किए गए, लेकिन इंडी गठबंधन के उम्मीदवार संजय सिंह सोशल कैंपेनिंग करने में विफल हो गए। जबकि एनडीए प्रत्याशी राजेश वर्मा डोर टू डोर कैंपेनिंग के अलावा सोशल मीडिया से लोगों बीच अपनी बात रखने में कामयाब हो गए। चुनावी विशेषज्ञों की मानें तो धारा 370 पर दिए बयान और सोशल मीडिया कैंपेनिंग लोजपा की जीत में काफी अहम रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed