{"_id":"68036a45b5273d0bc00299b5","slug":"bihar-during-celebratory-firing-in-jamui-retired-teacher-was-shot-in-thigh-dancing-on-dj-and-meeting-in-laws-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: हर्ष फायरिंग के दौरान रिटायर्ड शिक्षक की जांघ में लगी गोली, DJ पर डांस और समधी मिलन के समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: हर्ष फायरिंग के दौरान रिटायर्ड शिक्षक की जांघ में लगी गोली, DJ पर डांस और समधी मिलन के समय हुआ हादसा
Sat, 19 Apr 2025 02:48 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 19 Apr 2025 02:48 PM IST
सार
Harsh Firing: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान एक 65 साल के रिटायर्ड शिक्षक की जांघ में गोली लग गई। बताया जा रहा है कि जब ये हादसा हुआ, उस समय डीजे पर डांस और समधी मिलन कार्यक्रम चल रहा था।
विज्ञापन
घायल शिक्षक और उनके परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीते दिन शुक्रवार को बांका जिले में बेलहर थाना क्षेत्र के बहोरना गांव निवासी दिवगंत दिनेश सिंह के पुत्र चिंटू कुमार की बारात जमुई जिले के भोंडा गांव गई थी। शादी समारोह में डीजे पर डांस और समधी मिलन के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक सेवानिवृत्त शिक्षक और एक बच्चे के पैर में गोली लग गई। दोनों को देर रात जमुई के निजी इमरजेंसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां बेहतर इलाज के लिए बुजुर्ग गुपचुप तरीके से परिजनों द्वारा मुंगेर स्थित मुंगेर इमरजेंसी हॉस्पिटल लाया। जहां परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए भागलपुर ले गए। वहीं, घायल बुजुर्ग मुरलीधर सिंह और सत्यम कुमार बांका जिले के बहोरना गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
घायल 65 वर्षीय शिक्षक मुरलीधर सिंह ने बताया, बहोरना गांव से बारात जमुई जिले के भेंड़ा गांव निवासी गोपाल सिंह की पुत्री की शादी में गए थे। वहीं, देर रात शादी मिलन समारोह के दौरान शिव पार्वती मंदिर के पास कुछ युवक हर्ष फायरिंग कर रहे थे। इस दौरान एक गोली मेरे पैर के जांघ में लग गई, जिसके बाद मैं जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सदर अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया यह आरोप
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बाइक से मुझे जमुई के निजी नर्सिंग अस्तपताल में भर्ती कराया। उसके बाद सुबह मुंगेर लाया गया। उनसे जब पूछा गया गोली अन्य किसी को लगी है तो उन्होंने इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि शादी समारोह में युवकों द्वारा फायरिंग की घटना हुई है। हर्ष फायरिंग लड़के या लकड़ी पक्ष के द्वारा की गई, ये मुझे मालूम नहीं। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद सफियासराय थाना पुलिस हॉस्पिटल पहुंची और परिजनों से पूछताछ के बाद जमुई पुलिस को सूचना दी।
यह भी पढ़ें: तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- सरकारी खजाने को लूट रहे सत्ता में बैठे लोग