फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar Dowry: Suspicious death of newly married woman in Begusarai; relatives alleges murder

Bihar Dowry: बेगूसराय में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत; परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस कर रही जांच

Wed, 02 Oct 2024 06:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 02 Oct 2024 06:54 PM IST
सार

Bihar Dowry Cases: मृतका के मायके वालों ने बताया कि ज्योति को उसके ससुराल वालों द्वारा दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। ज्योति कुमारी को पहले बेरहमी से पीटा गया और फिर हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे से लटकाया गया।

विज्ञापन
Bihar Dowry: Suspicious death of newly married woman in Begusarai; relatives alleges murder
मृतका ज्योति कुमारी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बेगूसराय जिले के वीरपुर थानाक्षेत्र के जगदर गांव में एक नवविवाहिता महिला का शव संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका हुआ मिला। मृतका की पहचान ज्योति कुमारी (22) के रूप में हुई है, जो अजीत कुमार की पत्नी थी। महिला की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और मृतका के परिजनों ने उसके ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

 
दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप 
मृतका के मायके वालों ने बताया कि ज्योति को उसके ससुराल वालों द्वारा दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उनके अनुसार, ज्योति कुमारी को पहले बेरहमी से पीटा गया और फिर हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे से लटकाया गया। परिजनों ने कहा कि शादी के चार साल बाद भी दहेज की मांग जारी रही और ज्योति को प्रताड़ना झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

 
पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका था शव
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, यह घटना मंगलवार की देर शाम की है। जब ज्योति का शव मिला। उस समय घर पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था, केवल उनकी दो साल की बच्ची थी। ग्रामीणों ने देखा कि ज्योति का शव पंखे के सहारे दुपट्टे से लटका हुआ था। पति अजीत कुमार अक्सर बाहर मजदूरी करते हैं और मृतका की सास का पहले ही निधन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यह घटना हत्या या आत्महत्या?
घटना की सूचना मिलने पर वीरपुर थाने के सब-इंस्पेक्टर अनिल कुमार मिश्रा अपने दल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि ज्योति की मौत आत्महत्या है या हत्या।

 
इस घटना ने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है और वे न्याय की मांग कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। इस बीच, परिजनों और स्थानीय लोगों की मांग है कि आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed