{"_id":"676673f2a54c537f1e0fb67b","slug":"bihar-crime-youth-beaten-and-shot-dead-in-begusarai-panic-in-area-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: बगीचे में युवक को घसीटकर पीटा, फिर गोली मारकर कर दी हत्या; नहीं हो सकी पहचान, इलाके में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: बगीचे में युवक को घसीटकर पीटा, फिर गोली मारकर कर दी हत्या; नहीं हो सकी पहचान, इलाके में दहशत
Sat, 21 Dec 2024 01:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 21 Dec 2024 01:23 PM IST
सार
Bihar Crime: पुलिस ने बताया कि मृतक युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। फिलहाल मामले की गहराई से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय में अपराधियों ने एक बार फिर से कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक युवक की निर्मम हत्या कर दी। यह घटना मंझौल थाना क्षेत्र के मंझौल पंचायत 4 स्थित बूढ़ी गंडक नदी के किनारे एक आम बगीचे में हुई। अपराधियों ने युवक को बगीचे में ले जाकर पहले बर्बरतापूर्वक पीटा और फिर गोली मार दी। इस जघन्य घटना के बाद से इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है।
विज्ञापन
देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद
पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर पहुंचने के बाद वहां से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। यह संकेत देता है कि हत्या पहले से सोची-समझी साजिश का हिस्सा थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि अपराधी, युवक को आम के बगीचे में घसीटकर लाए और बर्बर तरीके से पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसे गोली मारे जाने की भी आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
पहचान नहीं हुई, दहशत में लोग
पुलिस ने बताया कि मृतक युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। घटनास्थल पर जुटी भारी भीड़ के बीच लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। लोग पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठा रहे हैं। बेगूसराय में बीते 72 घंटों में चार हत्याएं हो चुकी हैं। इस घटना ने कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। आम जनता में पुलिस की कार्यशैली को लेकर गहरी नाराजगी है।
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी, जनता में आक्रोश
मंझौल थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, इस जघन्य हत्या के पीछे के कारण और अपराधियों की पहचान अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।