{"_id":"66eab3e3c0698bd1af0f5b9e","slug":"bihar-crime-young-man-murdered-after-being-called-from-home-in-munger-body-found-in-mango-orchard-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: कॉल कर घर से युवक को बुलाया... फिर कर दी हत्या, आम के बगीचे में मिला शव; मुंगेर का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: कॉल कर घर से युवक को बुलाया... फिर कर दी हत्या, आम के बगीचे में मिला शव; मुंगेर का मामला
Wed, 18 Sep 2024 04:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 18 Sep 2024 04:35 PM IST
सार
Bihar Crime: मुंगेर में घर से बुलाकर युवक की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। युवक का शव बगीचे में मिला है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मामले की जांच में जुटी पुलिस और एफएसएल टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंगेर जिले के गंगटा थानाक्षेत्र के दरियापुर टू पंचायत के जमघट गांव में एक 22 साल के युवक की हत्या से सनसनी फैल गई है। ग्रामीण अशोक शर्मा के बेटे किशन कुमार का शव गांव के आम के बगीचे में मिला। बताया जा रहा है कि देर रात किसी ने उसे फोन कर घर से बुलाया, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों ने सुबह बगीचे में शव पड़ा देखा। उसके बाद पुलिस और परिजनों को सूचित किया गया। किशन कुमार पड़ोस में एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने के बाद रात में छत पर सोने गया था। सुबह उसकी मां को उसकी हत्या की सूचना मिली।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्ट्या पुलिस को शक है कि युवक की गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है। इधर, घटनास्थल पर पहुंचे तारापुर विधानसभा के जदयू विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है और कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं। पुलिस का मानना है कि किशन की हत्या योजनाबद्ध तरीके से की गई है। मामले की जांच जारी है, और पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है।