फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar Crime: Villagers shot and killed a youth over a land dispute in Begusarai

Bihar Crime: बेगूसराय में गोली मारकर युवक की हत्या, जमीन विवाद में गांव के लोगों ने किया हमला

Mon, 20 May 2024 06:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 20 May 2024 06:12 PM IST
सार

Bihar Crime: बेगूसराय में जमीन विवाद को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar Crime: Villagers shot and killed a youth over a land dispute in Begusarai
अस्पताल में पहुंचे मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, इलाके में इस वारदात के बाद से दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव की है। मृतक युवक की पहचान रघुनाथपुर गांव के रहने वाले फौदारी प्रसाद यादव के बेटे सुकेश यादव (32) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि सुकेश यादव रविवार की सुबह अपने घर के सामने बने गाय के बथान पर काम कर रहा था। इस दौरान अपराधियों ने पीछे से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में सुकेश यादव को सिर में एक गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसके बाद परिजनों ने घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गांव के ही रहने वाले विकाश यादव के साथ आपसी विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण विकास यादव आया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में सुकेश यादव को एक गोली लग गई। फिलहाल इस घटना की सूचना परिवार द्वारा साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को दी गई। उसके बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed