{"_id":"6762e61fc8bd83e97f0d693b","slug":"bihar-crime-munger-double-murder-case-exposed-4-people-arrested-youtuber-abhishek-kumar-is-main-conspirator-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: दोहरे हत्याकांड के चार आरोपी गिरफ्तार, यूट्यूबर मुख्य साजिशकर्ता; जानें अपराध की खौफनाक कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: दोहरे हत्याकांड के चार आरोपी गिरफ्तार, यूट्यूबर मुख्य साजिशकर्ता; जानें अपराध की खौफनाक कहानी
Wed, 18 Dec 2024 08:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 18 Dec 2024 08:41 PM IST
सार
Munger Crime: मुंगेर में हुए दोहरे हत्याकांड के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया। इस अपराध का मुख्य साजिशकर्ता एक यूट्यूबर था। यूट्यूबर ने ही शूटर, हथियार और वाहन आदि की व्यवस्था की थी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दोहरे हत्याकांड के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंगेर में चर्चित प्रॉपर्टी डीलर मंजीत मंडल और उनके ड्राइवर चंदन मंडल के दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में सफियासराय थाना क्षेत्र के शिवरामपुर टोला फरदा निवासी अपराधी सन्नी उर्फ भानु सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों में यूट्यूबर अभिषेक कुमार का नाम मुख्य षड्यंत्रकर्ता के रूप में सामने आया है, जो कुख्यात अपराधी पवन मंडल का करीबी सहयोगी था।
विज्ञापन
सुपारी की रकम से खरीदी बाइक, हत्या के लिए इस्तेमाल
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि हत्या के लिए सन्नी उर्फ भानु ने पवन मंडल से मिली सुपारी की रकम से बाइक खरीदी थी। इसी बाइक का इस्तेमाल मंजीत मंडल और उनके ड्राइवर की हत्या को अंजाम देने में किया गया। सन्नी का सहयोगी अमरजीत उर्फ डेविड हथियारों की व्यवस्था और अपराधियों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में मदद करता था। दोनों आरोपी पवन मंडल के निर्देश पर यूट्यूबर अभिषेक कुमार की देखरेख में काम करते थे।
विज्ञापन
यूट्यूबर अभिषेक षड्यंत्र का मास्टरमाइंड
पुलिस के अनुसार, यूट्यूबर अभिषेक कुमार इस अपराध का मास्टरमाइंड था। वह पवन मंडल का सबसे भरोसेमंद सहयोगी था और उसके सभी अवैध कार्यों को संभालता था। अभिषेक ही हत्या के लिए शूटर हायर करने, हथियार और वाहन की व्यवस्था करने, अपराधियों को सुरक्षित स्थान पर छिपाने और हत्या के बाद भागने की योजना बनाने का जिम्मा लेता था।
विज्ञापन
फरवरी-मार्च से रखी जा रही थी नजर
हत्या के शिकार मंजीत मंडल पर फरवरी-मार्च से नजर रखी जा रही थी। 13 जुलाई को मंजीत और उनके ड्राइवर चंदन की हत्या तब की गई जब वे बांक के पास स्थित संगीता होटल पर रुके थे। गुटखा खरीदने के दौरान अपराधियों ने उनके चारपहिया वाहन के पास पहुंचकर जघन्य तरीके से हत्या कर दी।
पहले ही दो अपराधी गिरफ्तार
मुंगेर पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि इस हत्याकांड में पहले ही दो अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुबारकचक निवासी नवीन कुमार ताती का भी इस अपराध में अहम भूमिका सामने आई है। नवीन ने अपराधियों को योजना बनाने और उसे क्रियान्वित करने में मदद की।
पुलिस की कार्रवाई और आगे की योजना
घटना के खुलासे के बाद पुलिस ने अपराध में शामिल सभी अपराधियों की पहचान कर ली है। फॉरेंसिक और तकनीकी अनुसंधान की मदद से अन्य संलिप्त लोगों को गिरफ्तार करने की योजना बनाई जा रही है। एसपी सैयद इमरान मसूद ने कहा कि पुलिस की विशेष टीम ने बड़ी मेहनत से इस मामले का खुलासा किया है। जल्द ही अन्य फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।