फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar Crime: Minor tied to railway track and beaten in Begusarai, Taliban punishment

Bihar: रेल की पटरी में बांधकर पिटाई; नाबालिग को क्यों दी ऐसी तालिबानी सजा? लोगों ने पुलिस बुलाकर जान बचाई

Sun, 14 Jul 2024 07:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 14 Jul 2024 07:01 PM IST
सार

Begusarai Crime: बलिया डीएसपी ने बताया कि चोरी के आरोप में नाबालिग युवक को रेल की पटरी में बांधकर तीन युवकों द्वारा पिटाई करने की सूचना मिली थी। उसके आधार पर जब पुलिस वहां पहुंची तो मौके से नाबालिग को तीनों आरोपियों के चंगुल से छुड़ाकर जान बचाई।

विज्ञापन
Bihar Crime: Minor tied to railway track and beaten in Begusarai, Taliban punishment
नाबालिग को पीटता आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय से एक दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक नाबालिग को चोरी के आरोप में रेल की पटरी में बांधकर तीन युवकों ने बेरहमी से पीटा। यह तालिबानी सजा देने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक रोशन कुमार, जयजय राम चौधरी और राहुल कुमार ने नाबालिग को रेल की पटरी में बांधकर पीटा है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के जानीपुर ढाला के पास की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नाबालिग पर एक दुकान में चोरी करने का आरोप लगाकर तीनों युवकों ने पकड़ लिया। फिर उसे रेल के पटरी पास ले जाकर पहले तीनों युवकों जमकर पीटा। जब इससे भी मन नहीं भरा तो उसकी रेल की पटरी में बांधकर लाठी से जमकर पिटाई कर दी। वहीं, स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना बलिया थाना पुलिस को दी। फिर सूचना पर मौके पर बलिया थाना पुलिस ने पहुंचकर नाबालिग की जान बचाई। साथ ही साथ तीनों आरोपी युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


बलिया डीएसपी नेहा कुमारी ने बताया कि चोरी के आरोप में नाबालिग युवक को रेल की पटरी में बांधकर तीन युवकों द्वारा पिटाई करने की सूचना मिली थी। उसके आधार पर जब पुलिस वहां पहुंची तो मौका ए वारदात से नाबालिग को तीनों आरोपियों के चंगुल से छुड़ाकर जान बचाई। साथ ही तीनों आरोपी युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल नाबालिग को रेल की पटरी में बांधकर तालिबानी सजा देने का मामला गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed