फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar Crime: Anti-social elements pasted leaflets in the name of Maoists in the school, threatened to kill

Bihar Crime: असामाजिक तत्वों ने माओवादियों के नाम से स्कूल में चिपकाया पर्चा, जान से मारने की धमकी दी

Thu, 23 May 2024 04:31 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Thu, 23 May 2024 04:31 PM IST
सार

माओवादियों के नाम से पर्चा चिपकाकर कुछ असामाजिक तत्वों ने हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के एक स्कूल में मनरेगा कर्मी को कार्यालय नहीं आने की चेतावनी देते हुए जान से मारने की धमकी दी है।

विज्ञापन
Bihar Crime: Anti-social elements pasted leaflets in the name of Maoists in the school, threatened to kill
हवेली खड़गपुर थाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र स्थित वार्ड संख्या दो के मध्य विद्यालय हिंदी परिसर में माओवादियों के नाम पर पर्चा चिपकाकर मनरेगा कर्मी अरुण राम को जान से मारने की धमकी दी गई है। अरुण राम दैनिक भुगतान पर चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी हैं। 
विज्ञापन


पर्चा चिपकाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल पर्चा हटवाकर इसे असामाजिक तत्वों की करतूत बताया है। विद्यालय परिसर के बरामदे के ब्लैक बोर्ड पर चस्पा किए गए इस पर्चे में लिखा था कि यदि कार्यालय गए तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। मामले के बाद से कर्मचारी और उसके परिजनों ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस संबंध में प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि यह माओवादियों की नहीं बल्कि असामाजिक तत्वों की करतूत है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed