{"_id":"664f1a70b7882652a2065cb4","slug":"bihar-crime-anti-social-elements-pasted-leaflets-in-the-name-of-maoists-in-the-school-threatened-to-kill-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: असामाजिक तत्वों ने माओवादियों के नाम से स्कूल में चिपकाया पर्चा, जान से मारने की धमकी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: असामाजिक तत्वों ने माओवादियों के नाम से स्कूल में चिपकाया पर्चा, जान से मारने की धमकी दी
Thu, 23 May 2024 04:31 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 23 May 2024 04:31 PM IST
सार
माओवादियों के नाम से पर्चा चिपकाकर कुछ असामाजिक तत्वों ने हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के एक स्कूल में मनरेगा कर्मी को कार्यालय नहीं आने की चेतावनी देते हुए जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन
हवेली खड़गपुर थाना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र स्थित वार्ड संख्या दो के मध्य विद्यालय हिंदी परिसर में माओवादियों के नाम पर पर्चा चिपकाकर मनरेगा कर्मी अरुण राम को जान से मारने की धमकी दी गई है। अरुण राम दैनिक भुगतान पर चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी हैं।
पर्चा चिपकाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल पर्चा हटवाकर इसे असामाजिक तत्वों की करतूत बताया है। विद्यालय परिसर के बरामदे के ब्लैक बोर्ड पर चस्पा किए गए इस पर्चे में लिखा था कि यदि कार्यालय गए तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। मामले के बाद से कर्मचारी और उसके परिजनों ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस संबंध में प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि यह माओवादियों की नहीं बल्कि असामाजिक तत्वों की करतूत है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।