फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar Crime: Anganwadi maid strangled to death in Munger, dead body found lying in front of kitchen

Bihar Crime: मुंगेर में आंगनबाड़ी सेविका की गला दबाकर हत्या, रसोई घर के आगे पड़ा मिला शव; दहशत में लोग

Fri, 10 May 2024 08:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 10 May 2024 08:07 PM IST
सार

Munger Crime: तारापुर एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने बताया कि शव को देखकर ऐसा लगता है कि सेविका की गला दबाकर हत्या कर शव को घटनास्थल पर लिटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि महिला के शरीर पर कोई जख्म के निशान नहीं हैं। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Bihar Crime: Anganwadi maid strangled to death in Munger, dead body found lying in front of kitchen
मृतका रीना कुमारी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के मुंगेर के तारापुर प्रखंड के लौना पंचायत के सेहरा बिंद टोला केंद्र संख्या 39 की आंगनवाड़ी सेविका का शव घर में किचन के पास मिला। मृतका की पहचान रीना कुमारी के तौर पर की गई है। मामले का खुलासा तब हुआ जब सुबह रीना कुमारी के ससुर की नींद खुली तो देखा कि बहू रसोई घर के सामने गिरी पड़ी है। वहीं, जब उन्होंने आस पास लोगों को बुलाया तो सभी लोगों ने देखा कि सेविका रीना कुमारी की गला दबाकर किसी ने हत्या कर शव को रसोई घर के पास रख दिया।

विज्ञापन


वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद तारापुर डीएसपी सिंधु शेखर थानाध्यक्ष सहित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने मृतका के ससुर से पूछताछ की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, रीना कुमारी ने दस वर्ष पूर्व अपने ही गांव के मांझी जाति के युवक से शादी की थी। रीना का पति नागेंद्र मांझी मुंबई में काम करता है और सेविका अपने आठ वर्षीय बच्चे और ससुर के साथ लौना गांव में रहती है।
विज्ञापन


मृतका के ससुर विरो मांझी ने बताया कि हमारी किसी से दुश्मनी नहीं है। घटना कैसे हुई हमें मालूम नहीं है। कुछ स्थानीय ग्रामीणों ने स्थल पर दबी जुबान से महिला के अवैध संबंध के कारण हत्या होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Bihar Crime: Anganwadi maid strangled to death in Munger, dead body found lying in front of kitchen
छानबीन के लिए मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

वहीं, तारापुर एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने बताया कि मृतका लौना गांव की रहने वाली है। वह आंगनवाड़ी में सेविका के पद कार्यरत थी। आगनवाड़ी केंद्र से कुछ दूरी पर घर है। उन्होंने कहा शव को देखकर ऐसा लगता है कि सेविका की गला दबाकर हत्या कर शव को घटनास्थल पर लिटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि महिला के शरीर पर कोई जख्म के निशान नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed