फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar Crime: A young man was shot by criminals in Begusarai, he died during treatment in hospital

Bihar Crime: बेगूसराय में अपराधियों ने एक युवक को मारी गोली, अस्पताल में मौत; पुलिस ने बताई हमले की वजह

Fri, 15 Mar 2024 03:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 15 Mar 2024 03:53 PM IST
सार

Begusarai Crime: सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि दो अज्ञात अपराधी ने राजापुर ढाला के पास सौरव कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया था। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Bihar Crime: A young man was shot by criminals in Begusarai, he died during treatment in hospital
मृतक सौरभ कुमार यादव - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में एक बार फिर अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के राजापुर ढाला के पास की है। मृतक युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैथमा गांव निवासी रविंद्र यादव के बेटे सौरभ कुमार यादव के रूप में की गई है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि देर शाम सौरभ कुमार अपनी मोटरसाइकिल से कहीं गया था। इस दौरान पता चला कि सौरभ कुमार को अज्ञात अपराधियों गोली मार दी है। इसके बाद घायल अवस्था में सौरभ कुमार को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल से रेफर कर दिया। उसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में सौरभ कुमार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान सौरभ कुमार की मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


इसे लेकर सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि दो अज्ञात अपराधी ने राजापुर ढाला के पास सौरव कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया था। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि आपसी विवाद के कारण सौरव कुमार की गोली मार कर हत्या की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक सौरभ कुमार पर भी आर्म्स एक्ट सहित कई मामले थाने में दर्ज हैं और तीन बार जेल जा चुका है। वहीं, घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखे भी बरामद किए हैं। फिलहाल सिंघौल थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed