{"_id":"672daf96c5bc9766a6090228","slug":"bihar-body-of-young-man-who-had-come-to-his-in-laws-house-in-jamui-was-found-in-garden-police-investigating-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: ससुराल आए युवक का बगीचे में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस, मामला शादी विवाह से भी है जुड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: ससुराल आए युवक का बगीचे में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस, मामला शादी विवाह से भी है जुड़ा
Fri, 08 Nov 2024 11:58 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 08 Nov 2024 11:58 AM IST
सार
बिहार के जमुई जिले में दो दिन पहले ससुराल आए एक युवक का शव शुक्रवार सुबह बगीचे में मिला है। मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जमुई जिले के सिकंदरा थाना अंतर्गत वार्ड नंबर नौ के दुखहरन स्थान के पीछे बगीचे में शुक्रवार सुबह आम के पेड़ से एक युवक का फंदे से लटका हुआ शव बरामद किया गया। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। पेड़ से लटके हुए शव को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना सिकंदरा थाने को दी गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पेड़ से लटके हुए शव को नीचे उतारा गया। मृत युवक की पहचान शेखपुरा जिले के चेवड़ा निवासी कृष्णा चौधरी के पुत्र श्यामदेव चौधरी के रूप में की गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मृतक श्यामदेव चौधरी दो दिन पूर्व अपने ससुराल सिकंदरा वार्ड नंबर नौ के संतोष चौधरी के यहां आया था। बताया जाता है कि संतोष चौधरी बालेश्वर चौधरी का दामाद है, जो सिकंदरा में बस गया है। एक साल पूर्व श्यामदेव चौधरी की शादी संतोष चौधरी की पुत्री आसानी देवी से हुई थी। शादी के बाद से पारिवारिक विवाद चल रहा था। पत्नी से विवाद के कारण एक बार स्थानीय प्रतिनिधि के द्वारा पंचायती भी की गई थी। लेकिन फिर भी विवाद नहीं सुलझा।
विज्ञापन
वहीं, शुक्रवार की सुबह श्यामदेव चौधरी का शव बगीचे में आम के पेड़ से रस्सी के फंदे से लटका मिला। शव को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि श्यामदेव चौधरी को मार कर पेड़ से लटकाया गया है। फिलहाल, मौके पर पहुंचकर पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल को लेकर परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
घटना को लेकर सिकंदरा थानाध्यक्ष मिंटू सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक का शव आम के पेड़ में फंदे के सहारे लटका हुआ है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है।