फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar: Body of a newborn baby recovered from a garbage heap in Begusarai

Bihar: मानवता हुई फिर शर्मसार, कचरे के ढेर से नवजात शिशु का शव बरामद; देखने वालों की उमड़ी भीड़

Thu, 08 Aug 2024 10:49 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 08 Aug 2024 10:49 AM IST
सार

Bihar: बेगूसराय में मानवीय संवेदना को झकझोरती एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें नवजात शिशु का शव कचरे के ढेर से बरामद किया गया है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि लोग अब इतने संवेदनहीन हो गए हैं कि वह नवजात बच्चों पर भी अपनी संवेदनहीनता दिखाने से बाज नहीं आ रहे। 

विज्ञापन
Bihar: Body of a newborn baby recovered from a garbage heap in Begusarai
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में एक नवजात शिशु का शव कचरे के ढेर में से बरामद किया गया है। इस मामले को लेकर कहीं ना कहीं स्थानीय नर्सिंग होम एवं सदर अस्पताल प्रबंधन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल, पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के ओवर ब्रिज के समीप का है। जहां आज अहले सुबह जब लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकले तो कूड़े के ढेर पर एक नवजात बच्ची के शव को देखा। तत्पश्चात लोग आपस में काना फूसी करने लगे और कई तरह की चर्चाएं आम हो गई।

विज्ञापन


हालांकि गनीमत रही की खतरनाक जानवरों के द्वारा उसे अपना शिकार नहीं बनाया गया। फिलहाल लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने नवजात बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed