{"_id":"66755b08de1c207f1c0409bc","slug":"bihar-bjp-mla-shreyasi-singh-selected-in-india-shooting-squad-for-paris-olympics-2024-nrai-quota-reallocation-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shreyasi Singh : बिहार की MLA श्रेयसी सिंह लगाएंगी निशाना, पेरिस ओलिंपिक के लिए किया क्वालिफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shreyasi Singh : बिहार की MLA श्रेयसी सिंह लगाएंगी निशाना, पेरिस ओलिंपिक के लिए किया क्वालिफाई
Fri, 21 Jun 2024 04:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 21 Jun 2024 04:20 PM IST
सार
Paris Olympic Games 2024: खिलाड़ी श्रेयसी सिंह ने कहा कि आज दिवंगत पूर्व मंत्री और उनके पिता दिग्विजय सिंह का सपना पूरा हुआ है। उनके पिता का सपना था कि वह ओलंपिक में खेलें और देश के लिए गोल्ड मेडल जीत कर लाएं।
विज्ञापन
पेरिस ओलंपिक गेम के लिए जमुई विधायक श्रेयसी सिंह का निशानेबाजी टीम में चयन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेरिस में आगामी 26 जुलाई को आयोजित होने वाले ओलंपिक गेम के लिए भारतीय निशानेबाजी टीम में बिहार की एकमात्र खिलाड़ी श्रेयसी सिंह का चयन हुआ है। इसे लेकर जमुई ही नहीं बल्कि राज्य भर के लिए गौरव की बात है। श्रेयसी जमुई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हैं।
विज्ञापन
जमुई विधायक श्रेयसी सिंह ने बताया कि बिहार से एकमात्र वह ऐसी खिलाड़ी हैं, जिसका चयन पेरिस में आगामी 26 जुलाई से आयोजित होने वाली निशानेबाजी प्रतियोगिता में भारत के लिए 21 सदस्य खिलाड़ियों में उनका चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि यह जानकारी उन्हें शुक्रवार को लगभग 11 बजे मिली। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह 11 बजे भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने आईएसएसएफ से मंजूरी मिलने के बाद जानकारी दी।
विज्ञापन
ओलंपिक खेल के लिए चयनित होने के बाद भावुक होते हुए श्रेयसी सिंह ने कहा कि आज दिवंगत पूर्व मंत्री और उनके पिता दिग्विजय सिंह का सपना पूरा हुआ है। उनके पिता का सपना था कि वह ओलंपिक में खेलें और देश के लिए गोल्ड मेडल जीत कर लाएं। उन्होंने कहा कि 26 जुलाई से पेरिस में 2024 ओलंपिक की शुरुआत हो रही है। उनका मैच 30 और 31 जुलाई को है। साथ ही उन्होंने जमुई वासियों से अपील की है कि जब वह मैच में हों तो उनके लिए दुआ मांगें कि वह देश के लिए गोल्ड मेडल जीत कर आएं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, 32 वर्षीय श्रेयसी सिंह ने बिहार विधानसभा की सदस्य होने के साथ-साथ 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी की डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीता था। जबकि फाइनल में 93 अंक बनाए थे। इस वर्ष उन्होंने 2014 एशियाई खेलों में एशिया में डबल ट्रैप टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। जबकि 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर देश के साथ-साथ बिहार का भी नाम रोशन किया था। श्रेयसी का सपना था कि वह ओलंपिक खेलें और देश के लिए गोल्ड मेडल जीतें। उन्हें उम्मीद है कि यह सपना वह पूरा जरूर करेंगी।