फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Artist Creates BRICS Leaders’ Portraits on Leaf Plates

कला ने खींचा ध्यान: पत्तल पर सजे दुनिया के दिग्गज! बिहार के कलाकार ने PM मोदी समेत BRICS नेताओं के उकेरे चित्र

Sat, 12 Sep 2026 08:58 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sat, 12 Sep 2026 08:58 PM IST
सार

बिहार के सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने ब्रिक्स 2026 में शामिल होने वाले वैश्विक नेताओं के चित्र पत्तलों पर उकेरकर अनोखी कलाकृति तैयार की है। करीब 15 दिनों की मेहनत से बनी इस कलाकृति में 'वेलकम टू इंडिया-ब्रिक्स 2026' संदेश के जरिए भारत की मेहमाननवाजी और विश्व शांति का संदेश दिया गया है।

विज्ञापन
Bihar Artist Creates BRICS Leaders’ Portraits on Leaf Plates
भोज के पटल पर बनाई गई तस्वीर

विस्तार

बिहार के चर्चित सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अपनी प्रयोगधर्मी कला का अनोखा नमूना पेश किया है। उन्होंने पारंपरिक कैनवास के बजाय भोज में भोजन परोसने वाली पत्तल को ही कैनवास बनाकर ब्रिक्स 2026 में शामिल होने वाले प्रमुख वैश्विक नेताओं के चित्र उकेरे हैं। करीब 15 दिनों की मेहनत से तैयार इस विशेष कलाकृति में 'वेलकम टू इंडिया-ब्रिक्स 2026' संदेश भी अंकित किया गया है।

विज्ञापन


मोदी-पुतिन समेत BRICS नेताओं के बनाए चित्र
पत्तलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी, इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो समेत कई नेताओं के चित्र बनाए गए हैं। चित्रों को अलग-अलग पत्तलों पर फ्रेम की तरह सजाया गया है।

विज्ञापन

मधुरेंद्र ने बताया कि पत्तल की सतह पर बारीक चित्रकारी करना सामान्य कैनवास की तुलना में चुनौतीपूर्ण था। इसके बावजूद उन्होंने चेहरों की रूपरेखा और भाव-भंगिमा को उभारने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: फर्जी ई-केवाईसी से सिम का खेल, 1300 से ज्यादा कार्ड बरामद; सीबीआई ने डिस्ट्रीब्यूटर को दबोचा

तस्वीरें सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बन रहीं
उन्होंने कहा कि कलाकृति के जरिए भारत की मेहमाननवाजी के साथ विश्व शांति, संवाद और अंतरराष्ट्रीय सहयोग का संदेश देने का प्रयास किया गया है। मधुरेंद्र इससे पहले रेत, मिट्टी, राख, पीपल के पत्ते, फल और सब्जियों सहित विभिन्न माध्यमों पर भी कलाकृतियां तैयार कर चुके हैं। पत्तल पर विश्व नेताओं के चित्रों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।


भोज के पटल पर बनाई गई तस्वीर

 बनाई गई तस्वीर

भोज के पटल पर बनाई गई तस्वीर

मधुरेंद्र की अनोखी कला ने खींचा ध्यान

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed