Bihar Accident: लखीसराय में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने 55 वर्षीय व्यक्ति को कुचला, हुई दर्दनाक मौत; चालक गिरफ्तार
Bihar News: घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने समझाइश देकर मामले को शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीसराय जिले के अमहरा गांव में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गांव निवासी जटहा मांझी (55 वर्ष) बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से घायल हो गए, जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार, जटहा मांझी किसी काम से घर से बाहर निकले थे, तभी गांव से गुजर रहे बालू लदे ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के तुरंत बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने समझाइश देकर मामले को शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पढे़ं; माधोपुर में गश्ती के दौरान ट्रक की ठोकर से होमगार्ड जवान की मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध बालू ढुलाई के कारण आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई करने और गांव में भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग की है। फिलहाल गांव में शोक का माहौल है और मृतक के परिजन गहरे दुख में हैं।