{"_id":"685aa0483b2cbc53110de776","slug":"bihar-a-teenager-who-went-to-take-bath-in-the-river-in-jamui-died-by-drowning-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: जमुई में नदी में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत, 19 घंटे बाद मिला शव, हत्या की जताई आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: जमुई में नदी में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत, 19 घंटे बाद मिला शव, हत्या की जताई आशंका
Tue, 24 Jun 2025 06:25 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Tue, 24 Jun 2025 06:25 PM IST
सार
जमुई जिले के बरहट प्रखंड स्थित धोबी घाट नदी में नहाने गए 19 वर्षीय उमंग कुमार की डूबने से मौत हो गई। वह सोमवार को दो दोस्तों के साथ घर से निकला था और शाम को नदी में नहाते वक्त लापता हो गया।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जमुई जिले के बरहट प्रखंड स्थित धोबी घाट नदी में नहाने गए एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मलयपुर बस्ती मोहल्ला निवासी भास्कर मिश्रा के 19 वर्षीय बेटे उमंग कुमार के रूप में हुई है। एनडीआरएफ की टीम ने करीब 19 घंटे की मशक्कत के बाद मंगलवार को उसका शव नदी से बरामद किया।
जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह करीब 11 बजे उमंग अपने दो दोस्तों के साथ घर से निकला था। शाम 5 बजे वह धोबी घाट नदी में नहाने गया, लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटा। उसके दोनों दोस्त घर लौट आए, पर उमंग के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके। परिजनों ने जब काफी खोजबीन की तो नदी किनारे उमंग के कपड़े मिले, जिससे डूबने की आशंका जताई गई।
स्थानीय गोताखोरों द्वारा शव की तलाश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। प्रशासन को सूचना देने के बाद मंगलवार को एनडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया और 19 घंटे बाद उमंग का शव बरामद कर लिया। इधर, उमंग के भाई ने उसके दोस्तों पर हत्या कर शव नदी में फेंकने की आशंका जताई है। मलयपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पटना में अगले दो दिनों तक भारी बारिश के आसार नहीं, कोसी और बागमती नदी उफान पर
घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय मुखिया और अंचलाधिकारी विजय विकास सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। फिलहाल परिजनों को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत ₹3000 की सहायता राशि दी गई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।