फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar: A man who was in relationship with maid for 10 years committed suicide by drinking poison; blackmail

Bihar Crime: 10 साल तक शख्स नौकरानी के साथ संबंध में रहा, अब जहर पीकर दी जान; महिला का सच जान रह जाएंगे हैरान

Sat, 13 Apr 2024 05:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 13 Apr 2024 05:06 PM IST
सार

Begusarai News: बेगूसराय में एक शख्स ने दस साल तक नौकरानी के साथ संबंध में रहने के बाद जहर पीकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि मृतक डिप्रेशन में था। वहीं, परिजनों ने महिला को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar: A man who was in relationship with maid for 10 years committed suicide by drinking poison; blackmail
घटनास्थल पर इकट्ठे हुए स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां नौकरानी से दिल लगाने पर एक व्यक्ति को अपनी जान गंवानी पड़ी। बताया जा रहा है कि उसने डिप्रेशन में आकर जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक के परिजनों ने आरोपी महिला (नौकरानी) पर ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया है। पूरा मामला तेघड़ा थाना क्षेत्र के दनियालपुर गांव का है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दनियालपुर गांव निवासी राम उदगार सिंह के बेटे शंभू सिंह ने बीती रात जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उक्त मामले में परिजनों ने बताया कि शंभू सिंह का अपने घर में काम करने वाली महिला से अवैध संबंध चल रहा था। तकरीबन 10 सालों से उक्त महिला और शंभू सिंह दोनों के आंतरिक संबंध थे।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि पिछले कुछ वर्षों से महिला द्वारा शंभू सिंह को ब्लैकमेल किया जा रहा था और लगातार पैसे की मांग की जा रही थी। जब तक शंभू सिंह के पास जमीन जायदाद थी तब तक वह उसमें से कुछ-कुछ हिस्सा बेचकर उस महिला को पैसे देते रहे। लेकिन अब शंभू सिंह पैसे देने की स्थिति में नहीं थे। दो दिन पहले फिर आरोपी महिला द्वारा पैसे की मांग की गई थी। इसी बात से शंभू सिंह डिप्रेशन में चले गए थे। शुक्रवार की शाम उन्होंने शराब में सल्फास की गोली मिलाकर पी ली, जिससे वह बेहोश हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों को जब सूचना मिली, तब उन्होंने शंभू सिंह को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान शंभू सिंह की मौत हो गई। शंभू सिंह की मौत के बाद परिजनों ने तेघड़ा थाना पुलिस को उक्त घटना के संबंध में जानकारी दी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि पूरा माजरा क्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed