फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Big Breakthrough in Haryana Gramin Bank Dacoity Case, One Accused Arrested from Munger

Munger News: हरियाणा ग्रामीण बैंक डकैती कांड में बड़ी सफलता, मुंगेर से एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sat, 24 Jan 2026 10:51 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sat, 24 Jan 2026 10:51 AM IST
सार

एक संगठित अपराध के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है, जिसमें अंतरराज्यीय समन्वय की भूमिका निर्णायक रही। जांच के दौरान तकनीकी और स्थानीय सहयोग से एक संदिग्ध को पकड़ा गया, जबकि अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Big Breakthrough in Haryana Gramin Bank Dacoity Case, One Accused Arrested from Munger
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के हिसार जिले में हरियाणा ग्रामीण बैंक में हुई लाखों रुपये की डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हरियाणा पुलिस ने मुंगेर पुलिस के सहयोग से डकैती कांड में शामिल एक अभियुक्त को बिहार के मुंगेर जिले से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 12 जनवरी 2025 को हिसार जिले के अग्रवाल थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित हरियाणा ग्रामीण बैंक में करीब 27 लाख 92 हजार रुपये की सनसनीखेज डकैती की घटना हुई थी। इस वारदात को आधा दर्जन से अधिक अपराधियों ने अंजाम दिया था, जिसके बाद से पुलिस लगातार मामले की जांच में जुटी हुई थी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: चाची के निधन के बाद मंदिर में हुई भतीजी की शादी, फिर हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के क्रम में हरियाणा पुलिस मुंगेर पहुंची और असरगंज थाना पुलिस के सहयोग से असरगंज थाना क्षेत्र के चोरगांव निवासी धरणीधर बिंद के 26 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद देर रात अभियुक्त का मेडिकल परीक्षण असरगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।

मामले को लेकर हिसार थाना के पीएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि डकैती कांड में अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य संलिप्त अपराधियों की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed