Bihar News: चलती ट्रेन के नीचे आई महिला, रेल पटरी पर कूदकर की खुदकुशी की कोशिश; लोको पायलट ने ऐसे बचाई जान
Begusarai News: बेगूसराय में समस्तीपुर की ओर जा रही ट्रेन जैसे ही सलौना ढाला के पास पहुंची, एक महिला अचानक रेलवे पटरी पर जाकर लेट गई। लेकिन लोको पायलट की नजर उस महिला पर पड़ गई और उसने ट्रेन रोककर महिला की जान बचा ली। हालांकि वह घायल हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय जिले में गुरुवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसमें एक महिला ने आत्महत्या के मकसद से चलती ट्रेन के आगे कूदने का प्रयास किया। लेकिन लोको पायलट की सतर्कता और तकनीकी सूझबूझ से महिला की जान बचा ली गई। यह घटना समस्तीपुर रेल मंडल के सलौना स्टेशन के नजदीक हुई, जहां ट्रेन के ड्राइवर ने समय रहते इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बड़ी दुर्घटना को टाल दिया।
चलती ट्रेन के सामने पटरी पर लेटी महिला
जानकारी के मुताबिक, घटना सुबह करीब छह बजे की है जब सलौना स्टेशन से ट्रेन समस्तीपुर की ओर रवाना हुई थी। जैसे ही ट्रेन सलौना ढाला के पास पहुंची, एक महिला अचानक रेलवे पटरी पर जाकर लेट गई। ट्रेन के लोको पायलट की नजर उस महिला पर पड़ गई और उन्होंने तुरंत ट्रेन की गति धीमी कर इमरजेंसी ब्रेक लगाया। हालांकि महिला आंशिक रूप से घायल हो गई, लेकिन उसकी जान बचा ली गई।
यह भी पढ़ें- Bihar News: सचिन पायलट ने सीएम नीतीश कुमार से इन मुद्दों पर मांगा जवाब, कहा- सरकार सिर्फ जुमलेबाजी करती है
स्थानीय लोगों की मदद से हुई महिला की पहचान
ट्रेन रुकते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। लोको पायलट और स्थानीय लोगों की मदद से महिला को ट्रेन के इंजन के नीचे से सावधानीपूर्वक बाहर निकाला गया। इसके बाद घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) भेजा गया। महिला की पहचान उसके पास मिले आधार कार्ड से हुई। उसके अनुसार वह शकरपुरा वार्ड-20 निवासी घूरन चौधरी की पत्नी सरस्वती देवी (55) है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सरस्वती देवी मानसिक तनाव में थीं और आत्महत्या के इरादे से रेलवे ट्रैक पर लेटी थीं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस घटना का वीडियो किसी राहगीर ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ट्रेन का इंजन महिला के ऊपर से गुजरते हुए दिखाई देता है, लेकिन समय पर ब्रेक लगने से उसकी जान बच जाती है। इस वीडियो को देखकर लोग लोको पायलट की सतर्कता और संवेदनशीलता की सराहना कर रहे हैं। कई लोग सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि लोको पायलट की समझदारी और मानवता ने आज एक जान बचा ली।
यह भी पढ़ें- Bihar News: सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले में आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, 23 लोगों ने गंवाई अपनी जान
रेल प्रशासन और जनसाधारण में राहत की सांस
घटना के बाद रेलवे प्रशासन और यात्रियों में राहत देखी गई। अगर ड्राइवर समय रहते ब्रेक नहीं लगाता, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता को उजागर करती हैं। रेलवे अधिकारियों द्वारा लोको पायलट की तत्परता की सराहना की गई है। उन्होंने बताया कि यह उदाहरण भविष्य में अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणादायक होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.