Bihar News: बेगूसराय में पोखर खुदाई कार्य के नाम पर हो रही मिट्टी की बिक्री, शिकायत के बाद भी प्रशासन मौन
Begusarai News: शिकायतकर्ता विवेक कुमार ने बताया कि जब पोखर की मिट्टी को बाहर बेचने का विरोध किया तो संवेदक और उनके लोगों द्वारा जान से मारने की धमकी और झूठे केस में फंसाने की बात कही गई। इसे लेकर विवेक ने मुख्यमंत्री को लिखे आवेदन में खनन माफियाओं के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय के बलिया अनुमंडल के जानीपुर नया टोला के चटोरा बहियार में पोखर खुदाई कार्य के नाम पर अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर माफियाओं द्वारा बेचा जा रहा है। इसकी शिकायत भी की गई पर प्रशासन आंखें मूंदे हुए है। इसे लेकर बलिया गांव निवासी विवेक कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विवेक कुमार ने मुख्यमंत्री को दिए गए आवेदन में बताया कि बलिया प्रखंड के जानीपुर के नजदीक घटोरा बहियार में लघु सिंचाई विभाग से जल जीवन हरियाली के तहत पोखर निर्माण कार्य किया जा रहा है। उसमें संवेदक द्वारा कोई योजना बोर्ड भी उक्त स्थल पर नहीं लगाया गया है। जब योजना बोर्ड और मिट्टी कटाई के बारे में पूछा तो पता चला कि पोखर निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसकी मिट्टी पोखर के चारों ओर से देनी होगी। मिट्टी अगर अधिक हो जाती है तो बगल के खेतों में देनी होगी। लेकिन यहां संवेदक द्वारा निजी लाभ के लिए अवैध रूप से प्रतिदिन हजारों ट्रेलर मिट्टी महज 100/- रुपए में बेची जा रही है, जो लगभग एक माह से यह धंधा चल रहा है। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को भी फोन कर दी गई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विवेक कुमार ने आगे बताया कि जब पोखर की मिट्टी को बाहर बेचने का विरोध किया तो संवेदक और उनके लोगों द्वारा जान से मारने की धमकी और झूठे केस में फंसाने की बात कही गई। उपरोक्त बातों को लेकर विवेक कुमार ने मुख्यमंत्री को दिए गए आवेदन में खनन माफियाओं के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं, अब देखना यह है कि मुख्यमंत्री के आदेश पर बिहार सरकार के वरीय पदाधिकारियों के द्वारा खनन माफियाओं पर क्या कार्रवाई की जाती है।