फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Begusarai News: HDFC bank robbery case revealed, police arrested two more criminals including main accused

Bihar Crime: एचडीएफसी बैंक लूटकांड का हुआ खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो और अपराधियों को दबोचा

Sun, 17 Nov 2024 08:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 17 Nov 2024 08:44 PM IST
सार

Begusarai News:  पुलिस ने बताया कि पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सभी लुटेरों की पहचान की। फिर तेजी से कार्रवाई करते हुए 10 दिनों में बड़ी सफलता प्राप्त की। डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापामारी कर रही है।

विज्ञापन
Begusarai News: HDFC bank robbery case revealed, police arrested two more criminals including main accused
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय पुलिस और बिहार एसटीएफ ने मिलकर एचडीएफसी बैंक लूटकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो और अपराधियों को गिरफ्तार कर इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। इस लूटकांड में कुल छह अपराधी शामिल थे, जिनमें से अब तक चार गिरफ्तार हो चुके हैं। दो आरोपी अभी भी फरार हैं। 

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, 21 मार्च की सुबह करीब 10:30 बजे नगर थानाक्षेत्र के हरहर महादेव चौक स्थित एचडीएफसी बैंक में पांच अपराधियों ने दिनदहाड़े 16.33 लाख रुपये लूट लिए थे। बदमाशों ने बैंक कर्मियों और ग्राहकों को बंधक बनाकर यह घटना अंजाम दी थी। लूट के बाद बदमाशों ने बैंक का शटर बंद कर दिया और धमकी दी कि शटर खोलने पर गोली मार देंगे। इस दौरान सभी लुटेरे अलग-अलग दिशाओं में बाइक से फरार हो गए। शटर बंद होने के कारण लोगों में अफवाह फैल गई कि लुटेरे बैंक के अंदर ही छिपे हुए हैं। 
विज्ञापन

 
वहीं, मौके पर पहुंचे डीआईजी राशिद जमां और एसपी मनीष ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने बिहार एसटीएफ की मदद से दिल्ली के स्वरूप नगर थानाक्षेत्र से लूटकांड के मुख्य आरोपी रोहित कुमार उर्फ महाकाल को गिरफ्तार कर लिया। रोहित वैशाली जिला के हाजीपुर स्थित अजीत कॉलोनी का निवासी है। इसके साथ ही रोहित की निशानदेही पर पुलिस ने वैशाली जिले के बिद्दुपुर चेचर निवासी आकाश कुमार उर्फ नन्हकी को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों अपराधी लूटकांड में प्रत्यक्ष रूप से शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस मामले में अब तक लूटकांड के कुल छह आरोपियों में चार की गिरफ्तारी हो चुकी है। तीन लुटेरों को पहले ही पकड़ा जा चुका था, जिनमें से एक समस्तीपुर के रविरंजन सिंह उर्फ बादशाह (तीन लाख का इनामी बदमाश) भी शामिल है। इनके साथ गिरफ्तार अन्य दो आरोपी सन्नी कुमार उर्फ आशुतोष और नीतीश कुमार उर्फ मंत्री हैं। 

 
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से एक लाख रुपये नकदी, तीन देसी कट्टे, छह कारतूस, एक बाइक और एक डोंगल बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सभी लुटेरों की पहचान की। फिर तेजी से कार्रवाई करते हुए 10 दिनों में बड़ी सफलता प्राप्त की। डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापामारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed