फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Begusarai News: Firing at Panchayat Samiti member's house in broad daylight due to election rivalry

Bihar News: दिनदहाड़े पंचायत समिति सदस्य के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कई खोखे बरामद; वारदात से इलाके में दहशत

Wed, 19 Feb 2025 06:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 19 Feb 2025 06:12 PM IST
सार

Begusarai News: पुलिस ने बताया कि अपराधियों की पहचान के लिए छानबीन की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से बरामद खोखों की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश में जुट गई है। फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
Begusarai News: Firing at Panchayat Samiti member's house in broad daylight due to election rivalry
गोलीबारी के बाद बरामद हुए खोखे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय जिले में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र का है, जहां दिनदहाड़े पंचायत समिति सदस्य (पंस) अर्जुन चौधरी के घर पर बेखौफ अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर इलाके में सनसनी फैला दी। घटना चेरिया बरियारपुर प्रखंड कार्यालय के सामने स्टेट हाईवे-55 के किनारे हुई, जहां अचानक हुई फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन

 
मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां
जानकारी के मुताबिक, दो अज्ञात अपराधी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए। फिर पंचायत समिति सदस्य के घर पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनते ही इलाके में भगदड़ मच गई, लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से पांच-छह खोखे बरामद किए गए हैं। इससे साफ होता है कि बदमाशों ने बेहद नजदीक से कई राउंड फायरिंग की थी।
विज्ञापन

 
चुनावी रंजिश बनी हमले की वजह?
सूत्रों के मुताबिक, इस गोलीबारी का कारण पंचायत राजनीति से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि चेरिया बरियारपुर प्रखंड में प्रमुख और उप प्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर फ्लोर टेस्ट होने वाला था। इससे पहले ही पंचायत समिति सदस्य अर्जुन चौधरी के घर पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कई थानों की टीम जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही मंझौल डीएसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में कैंप कर रही है। सदर हेडक्वार्टर डीएसपी रमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि अपराधियों की पहचान के लिए छानबीन की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से बरामद खोखों की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

 
फायरिंग में कोई हताहत नहीं
गनीमत रही कि इस गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने फायरिंग से जुड़ी सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही हमलावरों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed