{"_id":"664dbdc0dbb0c0f7ca0f504d","slug":"begusarai-news-after-a-quarrel-with-his-girlfriend-young-man-committed-suicide-by-shooting-himself-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बेगूसराय में प्रेम प्रसंग में युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या, प्रेमिका से हो गई थी कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बेगूसराय में प्रेम प्रसंग में युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या, प्रेमिका से हो गई थी कहासुनी
Wed, 22 May 2024 03:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 22 May 2024 03:11 PM IST
सार
Begusarai News: मटिहानी थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है, जिसमें युवक ने प्रेम प्रसंग में ही सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी जुटाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग में एक युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। यह घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी लभरचक गांव की है। मृतक युवक की पहचान रामदीरी लभरचक निवासी रामकुमार सिंह के बेटे अमन कुमार (22) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, अमन कुमार किसी लड़की से बेपनाह प्यार करता था। प्रेमिका के साथ अमन कुमार की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी से नाराज होकर अमन कुमार ने अपने आप को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, गांव में इस मौत के बाद लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जिस समय अमन कुमार ने गोली मारकर आत्महत्या की थी, उस समय घर में माता-पिता मौजूद थे। आवाज सुनकर वे लोग जब उसके कमरे में पहुंचे तो अमन कुमार सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर चुका था। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मटिहानी थाना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
इस मामले को लेकर मटिहानी थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि एक युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है, जिसमें युवक ने अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।