फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Begusarai News: a lunatic attacked a husband, wife and grandson with knife, all three seriously injured

Bihar News: बेगूसराय में सनकी ने पति-पत्नी और पोते पर किया चाकू से हमला, तीनों लोग गंभीर घायल

Mon, 07 Oct 2024 03:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 07 Oct 2024 03:15 PM IST
सार

Begusarai News: नगर थाना अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि यह मारपीट का मामला है, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है और आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Begusarai News: a lunatic attacked a husband, wife and grandson with knife, all three seriously injured
घायल बुजुर्ग महिला और उसका पोता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में मामूली विवाद के चलते नगर थानाक्षेत्र के बिशनपुर चांदनी चौक वार्ड-42 में एक सनसनीखेज घटना घटी है, जिसमें एक सनकी व्यक्ति ने पति-पत्नी और उनके पोते पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान बिशनपुर निवासी प्रेम मलिक, उनकी पत्नी बनारसी देवी और उनके पोते अनुराग कुमार के रूप में हुई है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि यह हमला उनके पड़ोसी कृष्णा मलिक ने किया।

विज्ञापन

 
कैसे हुआ विवाद?
पीड़ित परिवार ने बताया कि जब अनुराग कुमार साइकिल से बाजार जा रहा था, तब आरोपी कृष्णा मलिक ने उसकी साइकिल छीनने की कोशिश की। जब अनुराग ने इसका विरोध किया, तो कृष्णा ने उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान जब अनुराग की दादी बनारसी देवी उसे बचाने आईं, तो आरोपी ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

 
इसके बाद जब बनारसी देवी और अनुराग की हालत को देखकर प्रेम मलिक वहां पहुंचे, तो कृष्णा ने उन पर हमला कर उनके शरीर के कई हिस्सों पर दांत काटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित परिवार ने नगर थाने में आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। नगर थाना अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि यह मारपीट का मामला है, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है और आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed