{"_id":"666e80321eef8618d40742b8","slug":"begusarai-news-a-laborer-died-due-to-heat-stroke-he-suddenly-fell-while-working-on-road-construction-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में जानलेवा मौसम: बेगूसराय में लू लगने से एक मजदूर की मौत, सड़क बनाने का काम करते हुए गिरा था अचानक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में जानलेवा मौसम: बेगूसराय में लू लगने से एक मजदूर की मौत, सड़क बनाने का काम करते हुए गिरा था अचानक
Sun, 16 Jun 2024 11:33 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 16 Jun 2024 11:33 AM IST
सार
Bihar Weather: बिहार में गर्मी का मौसम इस बार कहर बरपा रहा है। यहां बेगूसराय में अब एक मजदूर की लू लगने से जान चली गई। मजदूर अत्यधिक गर्मी में सड़क निर्माण का काम कर रहा था, तभी अचानक गिर गया था। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
लू लगने से मजदूर की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में हीट वेव का खतरा दिन व दिन बढ़ता ही जा रहा है। ताजा मामला बेगूसराय के बीरपुर थाना क्षेत्र के भवनगामा गांव के पास का है। जहां एक मजदूर की लू लगने से मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक मजदूर की पहचान बीरपुर थाना क्षेत्र के भवनगामा गांव निवासी संतोष सिंह के रूप में की गई है।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों ने बताया कि एनएच-31 पर जो फोर लेन बन रहा है, वहां संतोष सिंह मजदूरी करते थे। काम करने के दौरान ही अत्यधिक गर्मी रहने के कारण अचानक उनको लू लग गई। लू लगने के बाद वह बेहोश होकर उसी जगह गिर गए। उसके बाद आनन-फानन में उन्हें उस जगह से उठाकर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
वहीं, इस घटना की सूचना परिजनों ने वीरपुर थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। उसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन