फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Begusarai: Joy firing took place during Saraswati idol immersion; A youth seriously injured after being shot

Bihar: बेगूसराय में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हर्ष फायरिंग; गोली लगने से एक युवक गंभीर घायल

Fri, 16 Feb 2024 08:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 16 Feb 2024 08:22 PM IST
सार

Begusarai Hindi News: बेगूसराय में सरस्वती पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान कुछ उपद्रवी तत्वों ने हर्ष फायरिंग की। इस दौरान गोली लगने से एक युवक गंभीर घायल हो गया।

विज्ञापन
Begusarai: Joy firing took place during Saraswati idol immersion; A youth seriously injured after being shot
गोली लगने से घायल हुए युवक को अस्पताल ले जाने के दौरान एम्बुलेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में बूढ़ी गंडक नदी के तटबंध पर गुरुवार की देर शाम मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के दौरान लोगों ने हर्ष फायरिंग कर दी। इस घटना में एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। यह पूरी घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के मेघौल पंचायत के बिदुलिया गांव में हुई। जख्मी युवक की पहचान मेघौल पंचायत के बिदुलिया गांव स्थित वार्ड दो निवासी मणिभूषण महतो के बेटे धीरज कुमार (18) के रूप में की गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान अचानक गोली चलने की आवाज से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। वहीं, कुछ स्थानीय लोगों ने जख्मी धीरज को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावंदपुर में भर्ती करवाया।
विज्ञापन


जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. मनीष कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से जख्मी नीरज को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की गहन जांच-पड़ताल करने में जुट गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में भी ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed