फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Begusarai Flood Update: 7 Drown in Ganga, 1 Child Dies in Road Accident News in Hindi

Bihar Flood: गंगा का कहर! बाढ़ के पानी में डूबने से सात लोगों की मौत, सड़क हादसे में गई एक की जान

Sun, 10 Aug 2025 05:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 10 Aug 2025 05:54 PM IST
सार

Begusarai Flood Update: बेगूसराय में गंगा के उफान से आई बाढ़ की तबाही में सात लोगों की डूबने से मौत हो गई, जिनमें बच्चे, महिला और युवक शामिल हैं। वहीं, एक अन्य घटना में ई-रिक्शा पलटने से एक बच्ची की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Begusarai Flood Update: 7 Drown in Ganga, 1 Child Dies in Road Accident News in Hindi
बेगूसराय में बाढ़ ने मचाई तबाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय जिले में गंगा नदी के उफान ने तबाही मचा दी है। रविवार को दिनभर में अलग-अलग जगहों पर डूबने से सात लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो साल की बच्ची, महिला और युवक शामिल हैं। एक ही दिन में इतनी मौतों से पूरे जिले में सनसनी फैल गई है। वहीं, एक सड़क हादसे में भी एक बच्ची की जान चली गई।

विज्ञापन



 
मटिहानी और शामहो में दर्दनाक हादसे
मटिहानी प्रखंड के रामदीरी पंचायत दो के रामदीरी भवानंदपुर टोला में बाढ़ के पानी में डूबकर जगदीश सिंह की मौत हो गई। उधर, शामहो में तीन लोगों की मौत हुई है, जिनमें वार्ड सदस्य धीरज कुमार की मौत हुई है। दो मौत दिवंगत कौशल किशोर सिंह के बहू और पौत्री की हुई है। स्थानीय लोगों ने बचाने की कोशिश की, पर नाकाम साबित हुए।
विज्ञापन




यह भी पढ़ें- Bihar Flood: पटना के दियारा में बाढ़ से जनजीवन ठप, स्कूल बंद, आवागमन बाधित; प्रशासन की अनदेखी से नाराज लोग
विज्ञापन
विज्ञापन

 
चमथा, साहेबपुर कमाल और चकिया में भी गईं जानें
चमथा दियारा के श्रवण टोल में एक युवक की डूबकर मौत हो गई। साहेबपुर कमाल प्रखंड के सलेमाबाद में बाढ़ के पानी में डूबने से दो साल की बच्ची की मौत हो गई, जिससे पूरे परिवार में मातम छा गया। वहीं, चकिया थाना क्षेत्र के रूपनगर में भुखन पासवान के 19 वर्षीय पुत्र गौतम पासवान की डूबने से जान चली गई।


 
सड़क हादसे में एक बच्ची की मौत
डूबने की घटनाओं के अलावा, गढ़पुरा थाना क्षेत्र के रकसी चौक पर एक ई-रिक्शा पलटने से एक बच्ची की मौत हो गई। इस हादसे में कई महिलाएं घायल भी हुईं।

यह भी पढ़ें- Bihar Flood: गंगा और बाया नदी के बढ़ते जलस्तर से विद्यापतिनगर में संकट गहराया, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
 
इधर, लगातार हो रही घटनाओं के बीच जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। नगर निगम के वार्ड प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री का वितरण जारी है। तेघरा में एसडीओ राकेश कुमार ने बाढ़ राहत की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इससे पहले पूर्व राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने भी तेघरा प्रखंड के कई वार्ड प्रभावित गांवों का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed