फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Begusarai Crime: Criminals took young man away from his home, then slit his throat and threw him on roadside

Bihar Crime: युवक को घर से बुला ले गए बदमाश... फिर गला रेतकर सड़क किनारे फेंका, हालत नाजुक

Tue, 11 Jun 2024 02:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 11 Jun 2024 02:39 PM IST
सार

Begusarai Crime: थाना अध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात अपराधियों द्वारा एक युवक का गला रेतकर हत्या करने का प्रयास किया गया है। हालांकि युवक इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Begusarai Crime: Criminals took young man away from his home, then slit his throat and threw him on roadside
अस्पताल में इलाजरत घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में अपराधियों ने एक युवक को धारदार हथियार से उसका गला रेतकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना बेगूसराय और समस्तीपुर बॉर्डर स्थित विथान थाना क्षेत्र के मरथुआ डीह के पास की है। घायल युवक की पहचान समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना के मौजी गांव के रहने वाले राम निहोर यादव के बेटे अमरजीत कुमार (26) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अपराधी अमरजीत कुमार को घर से बुलाकर ले गए और धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। फिर उसे मरा समझकर सड़क किनारे फेंक दिया। बताया जा रहा है कि जब वहां से ग्रामीण गुजर रहे थे तो उसे खून से लथपथ देखने के बाद लोगों ने इस घटना की सूचना विधान थाना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घायल अवस्था में अमरजीत को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अपराधियों द्वारा अमरजीत की गला रेतकर हत्या करने का प्रयास क्यों किया गया।
विज्ञापन


थाना अध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात अपराधियों द्वारा एक युवक का गला रेतकर हत्या करने का प्रयास किया गया है। हालांकि युवक इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed