फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Begusarai: An innocent child playing Holi outside house was crushed by a pickup van, died on spot

Bihar News: घर के बाहर होली खेल रहे मासूम बच्चे को पिकअप वैन ने कुचला, मौके पर ही मौत; घर में कोहराम

Mon, 25 Mar 2024 05:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 25 Mar 2024 05:12 PM IST
सार

Begusarai News: नावकोठी थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस द्वारा पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन
Begusarai: An innocent child playing Holi outside house was crushed by a pickup van, died on spot
मृतक बच्चा प्रिंस कुमार, शव लेने अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में सोमवार को तेज रफ्तार पिकअप वैन ने एक पांच साल मासूम बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, होली की खुशी गम में तब्दील हो गई। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया और वाहन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के पीरनगर गांव की है। मृत मासूम बच्चे की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के पीरनगर गांव निवासी राम जपो महतो के पांच वर्षीय बेटे प्रिंस कुमार के रूप में की गई है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि प्रिंस कुमार घर के सामने कुछ बच्चों के साथ होली खेल रहा था। तभी तेज रफ्तार पिकअप वैन ने मासूम बच्चे को कुचल दिया, जिससे मासूम बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, स्थानीय लोगों ने पिकअप चालक को खदेड़ कर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। उसके बाद आरोपी चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि पिकअप चालक शराब के नशे में धुत था, जिसके कारण इतना बड़ा हादसा हुआ है।
विज्ञापन


फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने नावकोठी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। उसके बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई। वहीं, इस घटना को लेकर नावकोठी थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस द्वारा पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed