{"_id":"68ad3fb45c6e4d13180d5632","slug":"barhiya-book-shopkeeper-murder-case-solved-two-criminals-arrested-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Police : 5 लाख मांगी थी रंगदारी नहीं, डेढ़ लाख ही दिया तो मार डाला; बुकसेलर हत्याकांड में बड़ा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Police : 5 लाख मांगी थी रंगदारी नहीं, डेढ़ लाख ही दिया तो मार डाला; बुकसेलर हत्याकांड में बड़ा खुलासा
Tue, 26 Aug 2025 10:31 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीसराय
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Tue, 26 Aug 2025 10:31 AM IST
सार
लखीसराय जिले के बड़हिया में किताब दुकानदार शत्रुध्न साह हत्याकांड का खुलासा हो गया है। SIT ने दो अपराधियों लक्ष्मी नारायण और सोनू झा को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हथियार, कारतूस और बाइक बरामद की गई।
विज्ञापन
बड़हिया किताब दुकानदार हत्याकांड का खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बड़हिया थाना क्षेत्र में चर्चित किताब दुकानदार शत्रुध्न साह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। विशेष जांच दल (SIT) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 22 अगस्त को दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बड़हिया वार्ड नंबर 13 निवासी लक्ष्मी नारायण और सोनू झा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से दो देशी पिस्टल, दो मैगजीन, तीन जिंदा कारतूस, एक बाइक और वारदात के दौरान पहना गया कपड़ा भी बरामद किया है।
एसपी अजय कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि बीते दिनों किताब दुकानदार शत्रुध्न साह अपनी दुकान बंद कर लोहड़ा गांव लौट रहे थे, तभी बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। घटना के बाद शिवम कुमार के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया। जांच के दौरान मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छापेमारी कर दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उनके गिरोह ने शत्रुध्न साह से पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की थी। मृतक दुकानदार ने डेढ़ लाख रुपये दिए, लेकिन पूरी रकम नहीं मिलने पर हत्या की साजिश रची गई।
विज्ञापन
पढ़ें: अनियंत्रित वाहन ने पांच को रौंदा, नानी और दो नातिन समेत चार की मौत; एक रेफर
पुलिस के अनुसार दोनों अपराधियों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट और हत्या समेत कई मामले दर्ज हैं। हालांकि, इस कांड का मुख्य आरोपी अब तक फरार है। एसपी ने कहा कि उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। इस हत्याकांड के खुलासे के बाद इलाके में दहशत के बीच आमलोगों ने पुलिस की तत्परता पर राहत की सांस ली है।