{"_id":"65f6bc1e346a260b4003a118","slug":"a-young-man-was-crushed-by-a-speeding-vehicle-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: तेज रफ्तार वाहन ने युवक को कुचला, हुई दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: तेज रफ्तार वाहन ने युवक को कुचला, हुई दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
Sun, 17 Mar 2024 03:17 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 17 Mar 2024 03:17 PM IST
सार
Bihar News: बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। इस कड़ी में तेज रफ्तार चार चक्का वाहन ने एक युवक को कुचल दिया। जिससे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
तेज रफ्तार वाहन ने युवक को कुचला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के फफौत गांव के समीप की है। मृतक युवक की पहचान खोदावंदपुर थाना क्षेत्र गांव के रहने वाले टुनटुन पासवान का पुत्र मनीष कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि शनिवार की देर शाम चार लड़का के साथ मनीष कुमार घूमने के लिए गया था।
विज्ञापन
इस दौरान तेज रफ्तार चार चक्का वाहन ने मनीष कुमार को कुचल दिया, जिससे मनीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में परिजनों से इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज में लापरवाही के कारण मनीष कुमार की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजवाया
इधर, परिजनों ने आरोप लगाया कि जब सड़क दुर्घटना में मनीष गंभीर रूप से घायल हुआ था, तब घायल अवस्था में उसे बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन भर्ती करने के बाद यहां पर मौजूद ना ही नर्स देखने आई और ना ही डॉक्टर इसे देखने तक आए, जिसके कारण इसकी मौत हो गई। फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसी सूचना पर नगर थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन