फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   A young man going for defecation got hit by a high voltage wire that had fallen on the ground.

Bihar News: जमीन पर गिरे हाई वोल्टेज तार की चपेट में आया युवक, इलाज के दौरान हुई मौत

Thu, 29 Feb 2024 11:33 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 29 Feb 2024 11:33 AM IST
सार

Bihar News: जमुई में शौच के लिए बहियार जा रहा एक 38 वर्षीय युवक जमीन पर टूटकर गिरे 11 हजार हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
A young man going for defecation got hit by a high voltage wire that had fallen on the ground.
मृतक के शव पर बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में एक युवक की हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान जमुई-लखीसराय सीमा रेखा के हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत दीरा गांव निवासी राम भज्जू यादव के 38 वर्षीय पुत्र पवन यादव के रूप में की गई है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मृतक के जीजा पुनीत यादव ने बताया कि बुधवार की रात 10:30 बजे के करीब उसका साला पवन यादव शौच करने के लिए घर के पीछे बहियार गया था। तभी वहां पहले से 11 हजार हाई वोल्टेज का तार टूट कर गिरा था। अंधेरा होने के कारण वह देख नहीं पाया और वह तार के संपर्क में आ गया। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया।
विज्ञापन


विद्युत विभाग की लापरवाही
वहीं आसपास के लोगों की नजर उसे पर पड़ी तो आनन फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं मृतक के परिजनों ने बताया कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण इस तरह की घटना घटी है। साथ ही बताया की दीरा इलाके में कई ऐसे जगह है, जहां पर आज भी जर्जर बिजली तार झूल रही है, जिसके कारण कभी भी घटना घट सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने प्राथमिकी की दर्ज
इधर, जानकारी के बाद टाउन थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। टाउन थाना अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि करंट लगने से एक युवक की मौत की जानकारी उनके परिजनों द्वारा दी गई है। मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्जकर हलसी थाने को भेजा जाएगा। क्योंकि घटना स्थल लखीसराय जिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed