फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   12-year-old innocent drowned in the pit of Khutia dam, treatment of two other children continues

Bihar: खगड़िया में बड़ा हादसा, खुटिया बांध के गड्ढे में डूबा 12 साल का मासूम, दो अन्य बच्चों का इलाज जारी

Fri, 25 Jul 2025 06:37 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,खगड़िया Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 25 Jul 2025 06:37 PM IST
सार

बिहार के खगड़िया जिले में शुक्रवार को खुटिया बांध के पास बने गहरे गड्ढे में खेलते समय तीन बच्चे डूब गए। इस हादसे में 12 वर्षीय अविनाश कुमार की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चों – दिव्यांशु और दुर्गेश को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

विज्ञापन
12-year-old innocent drowned in the pit of Khutia dam, treatment of two other children continues
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत मानसी के वार्ड नंबर 10 में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय बालक की पानी में डूबकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चों का इलाज मानसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। यह घटना खुटिया बांध स्थित कारू बाबा स्थान के पास बने एक गहरे गड्ढे में खेलते समय घटी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मृतक अविनाश कुमार, भागलपुर जिले के नवगछिया अंतर्गत तुलसीपुर गांव निवासी दिवास यादव का पुत्र था, जो अपने पिता के साथ ननिहाल खुटिया निवासी दयानंद यादव के घर आया हुआ था। शुक्रवार को स्थानीय बच्चों के साथ खेलते हुए वह बांध के समीप पहुंचा, जहां तीनों बच्चे अचानक गहरे गड्ढे में गिरकर डूबने लगे।
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंचे और बच्चों को बाहर निकाला गया। हालांकि, तब तक अविनाश की मौत हो चुकी थी। अन्य दो बालक – दिव्यांशु कुमार और दुर्गेश कुमार – को सुरक्षित निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही वार्ड पार्षद सह पूर्व उपप्रमुख हीरालाल यादव मौके पर पहुंचे और प्रशासन को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेजा गया है। हीरालाल यादव ने जिला प्रशासन से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: गांव-गांव पहुंचेगी सड़क, 30 हजार किलोमीटर सड़कों की मिली स्वीकृति, मेंटेनेंस पॉलिसी से मिलेगी लंबी उम्र

मानसी के अंचलाधिकारी मो. आमिर हुसैन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटनास्थल कारू बाबा स्थान के समीप बने गहरे गड्ढे में खेलने के दौरान तीन बच्चे डूब गए, जिनमें एक की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और इसके बाद मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस हादसे के बाद से इलाके में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए खतरनाक स्थलों की घेराबंदी और चेतावनी संकेत लगाए जाएं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed