{"_id":"67b6c581007b6aa17d0abaa6","slug":"munger-accident-today-two-friends-died-in-road-accident-munger-bihar-police-bihar-news-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident : इलाज कराकर लौट रहे बाइक सवार को हाईवा ने रौंदा, दो दोस्तों की मौत; तीसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident : इलाज कराकर लौट रहे बाइक सवार को हाईवा ने रौंदा, दो दोस्तों की मौत; तीसरा गंभीर
Thu, 20 Feb 2025 11:33 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:33 AM IST
सार
Bihar : दोस्त बीमार हो गया था। इसलिए दो दोस्त मिलकर उसका इलाज कराने के लिए गये थे। लौटने के क्रम में सड़क हादसे में दो दोस्तों की ददनाक मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
मृतकों का प्रोफाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंगेर में नियंत्रित हाईवा चालक ने एक बाइक पर बैठे तीन लोगों को रौंद दिया। इस घटना में बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा शख्स गंभीर रूप से घायल है। घटना टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के गंगटा संग्रामपुर मुख्य मार्ग के ठाडा पतघाघर के पास की है। मृतक की पहचान राजा राम कुमार और पंकज कुमार के रूप में की गई है, जबकि संदीप कुमार गंभीर रूप से घायल है। तीनों नालंदा जिला के बिहार शरीफ अंतर्गत रामपुर गांव के रहनेवाले है।
विज्ञापन
इलाज कराकर लौटने के दौरान हुआ हादसा
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि टेटिया बंबर प्रखंड में शिवरात्रि के मौके पर ऊँचेश्वर नाथ महादेव देवघरा में चार दिवसीय मेले में झूला लगाने के तीन दिन पूर्व पहुंचे थे। वही संदीप की तबीयत खराब होने के कारण उसे डॉक्टर से दिखाने के लिए राजा राम और पंकज कुमार बाइक से संग्रामपुर बाजार गए थे। इलाज कराकर रात्रि 11 बजे लौटने के क्रम में गंगटा संग्रामपुर मुख्य मार्ग के ठाडा पतघाघर के पास तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार राजा राम कुमार और पंकज कुमार की मौत हो गई।
विज्ञापन
तीसरे को डॉक्टर ने कर दिया रेफर
इस घटना में संदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। संदीप को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र संग्रामपुर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक इलाज किया और फिर उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। टेटिया बंबर थाना की पुलिस ने दोनो शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्तपताल भेज दिया गया है। चालक हाइवा लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन