{"_id":"6697987319ce06949b0930b5","slug":"mukesh-sahni-s-father-murder-case-cpim-l-dipankar-bhattacharya-tergeted-nitish-kumar-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : मुकेश साहनी के पिता की हत्या के बाद राजनीति गरमाई; दीपांकर भट्टाचार्या ने सीएम को कही यह बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : मुकेश साहनी के पिता की हत्या के बाद राजनीति गरमाई; दीपांकर भट्टाचार्या ने सीएम को कही यह बात
Wed, 17 Jul 2024 03:41 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 17 Jul 2024 03:41 PM IST
सार
Bihar : मुकेश साहनी के पिता की हत्या के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज है। तेजस्वी यादव 4-5 दिनों में हुए घटनाओं का जिक्र करते हुए सरकार को घेरने की कोशिश की। तो अब भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य मुकेश सहनी से मिलकर सरकार पर तंज कसे।
विज्ञापन
भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश साहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या मामले पर राजनीतिक सियासत गर्म है। पहले पप्पू यादव उसके बाद अब भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य मुकेश सहनी के पैतृक घर बिरौल पहुंच कर उनसे मुलाकात की। दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि इस दु:ख की घड़ी में हमलोग मुकेश साहनी के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से बिहार में आपराधिक घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। बिहार के राजनेता भी अब सुरक्षित नहीं रह गए हैं, तो आमलोगों की सुरक्षा कैसेहो पायेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर साधा निशाना
दीपांकर भट्टाचार्य ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार जो कहते थे कि बिहार के लोग पूरी तरीके से सुरक्षित हैं और बिहार में सुशासन की सरकार है, इस बात की अपराधियों ने पूरी तरीके से हवा निकाल कर रख दी है। बिहार सरकार लोगों को सुरक्षा प्रदान करने की गारंटी दे यह हमारी पार्टी बिहार की सरकार से मांग करती है। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि इस घटना की जांच में लगाए गई एसआईटी घटना की शीघ्र जांच करे। इस घटना के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए और स्पीडी ट्रायल चलाकर अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाय।
विज्ञापन
तेजस्वी ने किन-किन वारदातों का किया जिक्र
तेजस्वी यादव लगातार बिहार की घटनाओं को बिन्दुवार प्रदर्शित करते रहे हैं। इसी क्रम में विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश साहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के बाद 40 घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने बिहार सरकार पर चोट किया है। उन्होंने लिखा है कि बिहार में बीते चार-पांच दिनों में गोली मारकर हत्या होने वाली हत्याओं की छोटी सी सूची है। बिहार में सत्ता संरक्षित अपराधी जब चाहे-जहां चाहे, जैसे चाहे-जिसे चाहे, कहीं भी-कभी भी, किसे भी-कैसे भी गोली मार सकते हैं। प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी इस आतंक राज को ही मंगलराज की मनभावन संज्ञा से अलंकृत करते है।
विज्ञापन