{"_id":"64f8457186d1a18212005fd1","slug":"motihari-due-to-the-greed-for-land-and-money-in-dowry-a-married-woman-was-murdered-by-poisoning-her-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Motihari: दहेज में जमीन और पैसे के लालच में विवाहिता की जहर देकर की हत्या, मृतका के ससुराली घर छोड़ हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Motihari: दहेज में जमीन और पैसे के लालच में विवाहिता की जहर देकर की हत्या, मृतका के ससुराली घर छोड़ हुए फरार
Wed, 06 Sep 2023 02:57 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Wed, 06 Sep 2023 02:57 PM IST
सार
मोतिहारी में दहेज में जमीन और पैसा के लालच में विवाहिता को जहर देकर मारने का मामला सामने आया है। घटना को अंजाम देने के बाद ससुराली पक्ष घर छोड़ कर फरार हो गए हैं। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पतौरा मठिया की है।
विज्ञापन
ससुराल पक्ष ने विवाहिता को जहर देकर की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के मोतिहारी में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया हैं। आरोप है कि जमीन और पैसा के लालच में ससुराली पक्ष ने विवाहिता को जहर देकर मार ड़ाला। उसके बाद मृतका के ससुराल पक्ष के लोग घर से फरार हो गए।
विज्ञापन
मृतका के भाई ने छतौनी थाना क्षेत्र के बड़ा बरियारपुर निवासी आर्यन ने बताया कि उसकी बहन पूजा कुमारी (26) की शादी 27 मई 2019 को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पतौरा मठिया निवासी सुनील शुक्ला के इकलौते पुत्र प्रिंश कुमार (28) से की थी। शादी के छह माह बाद उसका पति मेरी बहन के साथ मारपीट करने लगा। जिसके बाद वह मेरे घर आ गई। उसके बाद हम लोग डेढ़ वर्ष पहले महिला थाने में गए थे। उसके बाद एसडीओ कोर्ट में मामला गया, जहां एक पेपर पर बॉन्ड बना, जिसने लिखा गया कि अब इसके साथ मारपीट नहीं होगी। उसके बाद से बहन एक वर्ष से ससुराल में रह रही थी।
विज्ञापन
कुछ दिन बाद फिर उसका पति मारपीट करने लगा, इस दौरान मंगलवार की शाम मेरी बहन ने मेरी मां को फोन कर बताया कि उसके ससुराल वालो ने उसे जहर खिला दिया हैं। जैसे ही इस बात की जानकारी हम लोगों को लगी, वैसे ही 112 पर फोन कर इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद 112 की टीम पहुंची, तब तक हम भी पहुंच गए। जहां इलाज के लिए शहर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बहन की मौत के बाद उसके ससुराल वाले घर छोर कर फरार हो गए। मृतका की ढाई साल की बेटी जागृति कुमारी को भी घर के पीछे फेक दिया था।
विज्ञापन
छह माह पहले पीड़िता ने एक वीडियो बनाया था, जिसमें उसे फांसी लगाने का आरोप लगाया था
मृतका पूजा के भाई ने एक वीडियो दिया है। जो छह माह पुराना है । जिसमें मृतका पूजा बता रही है कि उसकी सास उसे फांसी लगा कर उसकी हत्या करना चाह रही है। इतना ही नहीं हमेशा ससुराली लोग कहते है कि अपने मायके से पैसा लाकर दो, बेटी को क्यों जन्म दी, बेटा हम कहां से ला कर दें।
मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया की मृतका के मैके वालो के तरफ से आवेदन मिला हैं। उसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही हैं।