फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Motihari Bihar News: RJD leader and Mayor husband named accused in contractor murder case; bihar news hindi

Bihar News : ठेकेदार मर्डर केस में मेयर पति नामजद; दबंग राजद नेता और AK47 के साथ गिरफ्तार कुख्यात का नाम आया

Tue, 22 Aug 2023 12:42 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 22 Aug 2023 12:42 PM IST
सार

Bihar Police : थाना से कुछ कदम की दूरी पर हुए ठेकेदार मर्डर केस में मोतिहारी नगर निगम की मेयर को नामजद कराया गया है। मृतक की मां ने मेयर पति राजद नेता समेत 5 को नामजद किया है। एके 47 के साथ गिरफ्तार एक कुख्यात भी नामजद आरोपी है।

विज्ञापन
Motihari Bihar News: RJD leader and Mayor husband named accused in contractor murder case; bihar news hindi
मृतक राजीव कुमार का प्रोफाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी के चकिया थाना से महज कुछ कदम की दूरी पर ठेकेदार राजीव हत्या कांड में उसकी मां  किशोरी कुमारी ने मोतिहारी नगर निगम की मेयर प्रीति कुमारी के पति राजद नेता देवा गुप्ता सहित पांच को नामजद बनाते हुए दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। किशोरी कुमारी ने थाने में आवेदन देते हुए बताया है कि वह अपने पुत्र राजीव रंजन के साथ सब्जी खरीदने पावर हाउस चौक चकिया गई थी। तभी अचानक अपाची पर सवार तीन चार लड़के बगल से गुजरे और थोड़ा दूर आगे बढ़ने के उपरान्त वापस आकर पूछने लगे कि राजीव भैया के घर जाना है। मेरा बेटा उनमें से दो लड़का पुष्कर सिंह और रूपेश सिंह को पहचान लिया, और बोला कि क्या बात है में ही राजीव हूं। इतना सुनने के बाद किशोरी कुमारी कुछ दूर आगे बढ गई। तभी पुष्कर सिंह मेरे बेटे राजीव के पास सट कर उसके सीने में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर मैं मुड़ी तो पुनः पुष्कर सिंह और रूपेश सिंह ने मेरे बेटे पर दूसरी गोली चलाई। गोली चलने की आवाज पर आसपास के लोग जमा हो गए। तुरंत मैं अपने बेटे को लेकर अस्पताल पहुंची तो मेरा बेटा खून से लथपथ था। उसने बताया कि पुष्करवा था जो कुख्यात अपराधकर्मी कुणाल सिंह का भतीजा है।

विज्ञापन


कुणाल की गिरफ्तारी के बाद राजीव को था डर
किशोरी कुमारी ने बताया कि मेरा बेटा बोल रहा था कि कुणाल सिंह को पुलिस ने ए.के.47 के साथ गिरफ्तार किया। तब से कुणाल को लग रहा था कि कुनाल सिंह को राजीव ने ही गिरफ्तार कराया है। तब से उसे कुणाल से डर था। किशोरी कुमारी ने बताया कि मेरा बेटा लड़का केसरिया में ठीकेदारी के लिए टेण्डर डाला हुआ था, जिससे राहुल सिंह उर्फ मुखिया, देवा गुप्ता मेरे बेटे से नाराज था, और  टेण्डर नहीं डालने केलिए बोल रहे थे, इस कारण सभी लोग मेरे पीछे पड़े हुए थे। साथ ही जान से मारने की लगातार धमकी भी दे रहे थे, तथा बोल रहे थे कि इसका अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो
विज्ञापन


मरते समय लिया आरोपी का नाम 
मृतक राजीव की मां किशोरी कुमारी ने बताया कि "कराहते हुए राजीव बोल रहा था कि देवा गुप्ता तुमने अच्छा नहीं किया और उसकी आवाज बन्द हो गयी।
किशोरी कुमारी का कहना है कि मेरा दावा है कि मेरे पुत्र की हत्या विपिन सिंह के पुत्र पुष्कर सिंह और रूपेश सिंह के साथ दो अज्ञात अपराधियों ने की है। उन्होंने कहा कि कुख्यात अपराधी कुणाल सिंह, मेयर पति देवा गुप्ता और राहुल सिंह उर्फ मुखिया ने साजिश के तहत हत्या कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस
स्थानीय पुलिस ठेकेदार राजीव कुमार की हत्या के मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed