फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Mother of 3 children crazy over Nitish's missed call: Mob lynching in Bhagalpur when came to meet from Banka

नीतीश के Missed call पर 3 बच्चे की मां दीवानी: आधी रात में बांका से मिलने आया तो भागलपुर में मॉब लिंचिंग

Wed, 21 Dec 2022 07:11 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Wed, 21 Dec 2022 07:11 PM IST
सार

तीन बच्चे की मां उसके मिस्ड कॉल से दीवानी हो गई थी। वह कई बार पहले भी आकर मिल चुका था। लेकिन, इस बार बदकिस्मती उसे बांका से भागलपुर ले आई। ग्रामीणों ने घेर लिया और तब तक मारा, जबतक सांस नहीं टूटी।

विज्ञापन

विस्तार

पुलिस उसे चोर बता रही, लेकिन वह सामान का चोर नहीं, चितचोर था। तीन बच्चे की मां उसके मिस्ड कॉल से दीवानी हो गई थी। वह कई बार पहले भी आकर मिल चुका था। लेकिन, इस बार बदकिस्मती उसे बांका से भागलपुर ले आई। प्रेमिका के घर के पास ग्रामीणों ने घेर लिया और भीड़ में हर किसी ने गुस्सा उतार लिया। तब तक मारा, जबतक सांस नहीं टूटी। गांव वाले अब भी प्रेम प्रसंग की कहानियां सुना रहे, जबकि पुलिस एक चोर की भीड़ के हाथों हत्या मानकर आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन


कहलगांव अंतर्गत सनोखर थाना क्षेत्र की है, जहां ग्रामीणों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। बताया जाता है कि बांका के अमरपुर के गोरगामा निवासी अविवाहित युवक नीतीश कुमार का सनोखर निवासी शादीशुदा महिला रेखा देवी (काल्पनिक नाम) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम का मामला मोबाइल के मिस्ड कॉल से शुरू हुआ। दशहरे के समय रांग नंबर के नाम पर मिस्ड कॉल आया और फिर बात होने लगी। वक्त के साथ यह बातचीत अंतरंग होती गई। नीतीश उस महिला से मिलने घर तक आता था। मंगलवार की रात उनकी यह मुलाकात पहली नहीं थी, लेकिन आखिरी जरूर हो गई। लोगों को इसकी भनक पहले से थी। देर रात जैसे ही नीतीश कुमार अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा, स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और जान जाने तक उसे पीटते रहे। क्या युवक, क्या बुजुर्ग...हरेक ने जमकर पीटा। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद सनोखर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम कराने अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। भागलपुर एसएसपी बाबूराम ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने चोरी की आशंका को लेकर युवक की पिटाई की थी। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed