{"_id":"64c8b67313382bb3ec0d77ab","slug":"money-is-being-demanded-from-fake-account-of-madhepura-dm-vijay-prakash-meena-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मधेपुरा DM का फर्जी अकाउंट बना की जा रही रुपयों की डिमांड; जिलाधिकारी ने सार्वजनिक की सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मधेपुरा DM का फर्जी अकाउंट बना की जा रही रुपयों की डिमांड; जिलाधिकारी ने सार्वजनिक की सूचना
Tue, 01 Aug 2023 01:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 01 Aug 2023 01:08 PM IST
सार
Bihar: मधेपुरा में डीएम विजय प्रकाश मीणा का सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर रुपयों की डिमांड करने का मामला सामने आया है। मधेपुरा डीएम ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा कर लोगों को सचेत किया है।
विज्ञापन
मधेपुरा जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बिहार में मधेपुरा जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा का फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर रुपयों की डिमांड करने का मामला सामने आया है। इसकी सूचना खुद मधेपुरा के डीएम विजय मीणा ने अपने फेसबुक अकाउंट से सार्वजनिक की है।
विज्ञापन
इन दिनों सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर रुपयों की डिमांड करना और ब्लैकमेल करना आम बात हो गई है। इसी कड़ी में साइबर अपराधियों ने मधेपुरा के डीएम का ही फेक अकाउंट बनाकर रुपयों की डिमांड करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने सोशल मीडिया साझा किया फर्जी अकाउंट
जब इसकी जानकारी आईएएस अधिकारी विजय प्रकाश मीणा को हुई तो उन्होंने खुद अपने फेसबुक से सभी को आगाह कर दिया। उन्होंने कहा कि किसी ने उनका फर्जी अकाउंट बना लिया है और पैसे की डिमांड की जा रही है। कृपया उन्हें किसी भी तरह रुपये-पैसे न दें।
विज्ञापन
हालांकि इससे पहले भी इस तरह की घटना घट चुकी है। सहरसा में एक बड़े अधिकारी का वाट्सएप पर डीपी लगाकर कर रुपयों की डिमांड की गई थी।