फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Missing head of Sitamarhi found: Said in front of magistrate - No love affair, husband had accused of running away with lover

मिल गई सीतामढ़ी की लापता मुखिया : मजिस्ट्रेट के सामने कहा- 'कोई प्रेम प्रसंग नहीं', पति ने लगाया था प्रेमी संग भागने का आरोप

Fri, 25 Mar 2022 07:52 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 25 Mar 2022 07:52 AM IST
सार

मामला सीतामढ़ी के सोनबरसा प्रखंड की खाप खोपराहा पंचायत की मुखिया रेखा कुमारी का है। वह 9 मार्च को लापता हो गई थीं। इसके बाद 15 मार्च को उनके पति ने गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन
Missing head of Sitamarhi found: Said in front of magistrate - No love affair, husband had accused of running away with lover
सीतामढ़ी की लापता पंचायत मुखिया रेखा कुमारी - फोटो : social media

विस्तार

बिहार के सीतामढ़ी जिले की लापता महिला मुखिया मिल गई है। पुलिस द्वारा ढूंढ निकालने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने दिए बयान में उसने कहा कि कोई प्रेम प्रसंग का मामला नहीं है, वह पति की प्रताड़ना से तंग होकर मायके चली गई थी। पति ने पुलिस में कराई एफआईआर में प्रेमी समेत तीन लोगों द्वारा उसे भगाकर ले जाने का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन


मामला सीतामढ़ी के सोनबरसा प्रखंड की खाप खोपराहा पंचायत की मुखिया रेखा कुमारी का है। वह 9 मार्च को लापता हो गई थी। इसके बाद 15 मार्च को उनके पति ने गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें पति ने तीन लोगों पर आरोप लगाया था कि वे रेखा कुमारी को शादी की नीयत से बहला-फुसला कर भगा ले गए हैं। पुलिस ने गुरुवार को रेखा कुमारी को बरामद कर लिया। इसके बाद अस्पताल में उनका मेडिकल भी कराया गया। 
विज्ञापन


पति ने जान से मारने की धमकी दी थी
मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए बयान में रेखा कुमारी ने साफ कहा कि उनका कोई प्रेम प्रसंग नहीं है। आठ मार्च को पति के साथ झगड़ा हुआ था। पति ने उन्हें जान मार देने की धमकी दी, इस कारण 9 मार्च को वह अपने मायके चली गई थी। तीन बच्चों की मां रेखा कुमारी का कहना है कि पति उनके साथ अक्सर मारपीट करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर मुखिया के पति ने पुलिस को शिकायत में बताया था कि 9 मार्च को प्रात: टहलते वक्त रेखा देवी गायब हो गईं। उसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी की काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिलीं। उनका मोबाइल भी बंद आ रहा है। इसके बाद 15 मार्च को पति ने पत्नी के अपहरण का केस दर्ज कराया था। इसमें उन्होंने खाप खोपराहा पंचायत के राम प्रकाश और उनके दोनों बेटों संजय कापर और विजय कापर पर अपहरण का आरोप लगाया था। मुखिया के पति ने आरोप लगाया था कि ये तीनों शादी की नीयत और शादी की नीयत से रेखा कुमारी को भगाकर ले गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed