फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Miss India: Aditi Jha becomes Miss India Bihar, wants to become Miss World by winning the grand finale

Miss India: मिस इंडिया बिहार बनी अदिति झा, ग्रैंड फिनाले जीतकर मिस वर्ल्ड में भारत का परचम लहराना चाहती हैं

Thu, 22 Aug 2024 02:33 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 22 Aug 2024 02:33 PM IST
सार

बिहार से मिथिलांचल की बेटी अदिति झा चुनी गई हैं। उन्हें मिस इंडिया बिहार बनने का गौरव प्राप्त हुआ। अदिति मिस इंडिया कॉन्टेस्ट जीतकर मिस वर्ल्ड में भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं। 

विज्ञापन
Miss India: Aditi Jha becomes Miss India Bihar, wants to become Miss World by winning the grand finale
मिस इंडिया बिहार अदिति झा। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

मॉडलिंग और अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाली हर लड़की का सपना होता है मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में जाना, उसमें अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करना और ग्रांड फिनाले को जीतना। हर साल देश भर की खूबसूरत युवतियां लिए इस कॉन्टेस्ट में ऑडिशन देने पहुंचती हैं। इस साल भी सैकड़ों युवतियां पहुंचीं। पिछले पांच महीने में भारत के पांच अलग-अलग इलाकों फेमिना मिस इंडिया का ऑडिशन रखा गया। कड़ी मशक्कत के बाद दिल्ली, कोलकाता, गुवाहाटी, बेंगलुरू, पश्चिम बॉम्बे और मुंबई में ऑडिशन देकर हर राज्य की एक कंटेस्टेंट को चुना गया है। जूरी ने खूबसूरती, बुद्धिमता, बात करने की कला और पर्सनैलिटी के आधार पर टॉप 30 का चुनाव किया और फेमिना मिस इंडिया 2024 के टॉप 30 कंटेस्टेंट के लिस्ट की घोषणा कर दी गई। बिहार से मिथिलांचल की बेटी अदिति झा चुनी गई हैं। उन्हें मिस इंडिया बिहार बनने का गौरव प्राप्त हुआ। अदिति मिस इंडिया कॉन्टेस्ट जीतकर मिस वर्ल्ड में भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं। 

विज्ञापन


कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किया
फेमिना मिस इंडिया टीम ने बिहार से अदिति झा को चुना। 60 सालों से फेमिना मिस इंडिया का आयोजन किया जा रहा है। बुद्धिमान, आत्मविश्वासी और शालीन स्वभाव वाली अदिति ने शिक्षा के क्षेत्र में भी अव्वल रही हैं। दरभंगा के संजीव झा की पुत्री अदिति ने एचटी छात्रवृत्ति पुरस्कार के अलावा, अंग्रेजी ओलंपियाड समेत कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किया।  उन्होंने अपना पूरा ध्यान गरीब इलाकों में बच्चों को पढ़ाने में लगाया है और सभी को समान शिक्षा सुनिश्चित करने के इस जुनून को आगे बढ़ाने में गर्व महसूस करती हैं।
विज्ञापन


मिस इंडिया बन कर बिहार का नाम रोशन करना चाहती हूं
पत्रकारों से बातचीत के दौरान अदिति ने कहा कि माता सीता और भगवान बुद्ध, महावीर की धरती बिहार से होना मेरे लिए गर्व है। अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करना मेरा सौभाग्य है। मैं मिस इंडिया बन कर बिहार का नाम रोशन करना चाहती हूं। साथ ही मिस वर्ल्ड जीतकर भारत का परचम लहरना चाहती हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed