{"_id":"6401df4a073523bf160f58f8","slug":"miscreants-on-four-wheeler-hit-csp-operator-bike-on-nh-431-in-nalanda-robbed-of-two-lac-cash-and-jewelry-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nalanda: NH 431 पर चार पहिया सवार बदमाशों ने सीएसपी संचालक की बाइक को मारी टक्कर, रुपये-गहने लूट हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nalanda: NH 431 पर चार पहिया सवार बदमाशों ने सीएसपी संचालक की बाइक को मारी टक्कर, रुपये-गहने लूट हुए फरार
Fri, 03 Mar 2023 05:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 03 Mar 2023 05:21 PM IST
सार
NH 431 पर चार पहिया वाहन में सवार बदमाशों ने सीएसपी संचालक की बाइक में टक्कर मारकर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने बैग में रखा करीब दो लाख रुपया और उनकी पत्नी के गहने लूट लिए। टक्कर लगने से संचालक का पैर टूट गया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नालंदा में चंडी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को चार पहिया वाहन में सवार बदमाशों ने एक ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) संचालक की बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार सीएसपी संचालक और उनकी पत्नी जख्मी हो गए। इस दौरान बदमाश उनसे लूटापट कर फरार हो गए। यह घटना मुबारकपुर गांव के सामने घटी।
विज्ञापन
घायल करने के बाद बदमाशों ने की लूटपाट
जानकारी के मुताबिक, NH 431 पर शुक्रवार को चार पहिया वाहन में सवार बदमाशों ने सीएसपी संचालक की बाइक में टक्कर मारकर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद बैग में रखा करीब दो लाख रुपया लूट लिया। वहीं, भागते हुए बदमाशों ने सीएसपी संचालक की जख्मी पत्नी के कान से कनवाली भी झपट ली। इससे महिला का कान फट गया। वहीं, टक्कर लगने से सीएसपी संचालक का पैर टूट गया है।
विज्ञापन
सीएसपी संचालक और उनकी पत्नी की पहचान नूरसराय थाना क्षेत्र के जय प्रकाशपुर भेड़िया गांव निवासी कौशल किशोर और पत्नी प्रीतम सिंह के रूप में हुई है. ग्राहक सेवा केंद्र थाना क्षेत्र के गंजपर शेखपुरा बजीर सिंह के मकान में संचालित होता है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
ग्राहक सेवा केंद्र जा रहे थे घायल शख्स और उनकी पत्नी
जख्मी सीएसपी संचालक कौशल किशोर ने बताया कि वह अपने घर से पत्नी के साथ गंजपर के लिए निकले थे। जैसे ही मुबारकपुर गांव के सामने पहुंचे तो पीछे से चार पहिया वाहन से हमारी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे हम दोनों दूर जाकर गिरे। थोड़ी देर बाद हम अपनी पत्नी को उठाने गए तो पता चला कि हमारे पास बैग था वह गायब है। वहीं, पत्नी का कान फटा हुआ था और कनवाली गायब थी। फिर हमने शेखपुरा में अपने रिश्तेदार को फोन किया। उसके बाद पत्नी को एक ऑटो के जरिए तुलसीगढ़ निजी अस्पताल में भर्ती कराया।