{"_id":"6490408d36a41c8b88056446","slug":"miscreant-called-two-youths-from-house-to-garden-in-siwan-shot-after-arguing-seriously-injured-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: बदमाश ने फोन करके घर से बगीचे में बुलाया; पहले बहस की फिर गोली मारकर फरार, दो लोग गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: बदमाश ने फोन करके घर से बगीचे में बुलाया; पहले बहस की फिर गोली मारकर फरार, दो लोग गंभीर घायल
Mon, 19 Jun 2023 05:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 19 Jun 2023 05:18 PM IST
सार
रघुनाथपुर थाना प्रभारी तनवीर आलम ने बताया कि संजीत महतो नामक अपराधी ने दोनों युवकों को स्टिंग कोल्ड ड्रिंक लेकर टारी बाजार के पास बगीचे में किसी काम के बहाने बुलाया था। फिर इन लोगों में किसी मामले को लेकर बहस हुई। उसी दौरान संजीत महतो गोली मारकर मौके से फरार हो गया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती दोनों घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सीवान में दिनदहाड़े दो लोगों को घर से बुलाकर गोली मारने का मामला सामने आया है। इस घटना में दो युवक घायल हुए हैं। उनकी पहचान रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के गभीरार गांव निवासी आदित्य कुमार और अंशु कुमार के रूप में हुई है। जानकारी मिलने के बाद से ही पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
दरअसल, पीड़ित युवकों के ही साथी संजीत महतो ने इंस्टाग्राम से नंबर निकाल कर फोन कर दोनों को टारी बाजार के पास बुलाया। साथ ही स्टिंग कोल्ड ड्रिंक लेकर आने को कहा। जब यह दोनों स्टिंग कोल्ड ड्रिंक टारी बाजार अपने और चार दोस्तों के साथ अंशु और आदित्य पहुंचे तो संजीत महतो ने कहा कि बगीचे में आओ वहीं बातचीत होगी। आदित्य और अंशु अपने चार साथियों के साथ टारी बाजार के पास बगीचे में पहुंचे। वहां संजीत कुमार पहले से हथियार लेकर मौजूद था। संजीत अपराधी प्रवृत्ति का शख्स बताया जाता है।
विज्ञापन
बाजार पहुंचने पर पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। फिर संजीत महतो ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उसमें आदित्य कुमार और अंशु कुमार को गोली लगी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए सीवान के सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। बता दें कि पहले भी इन दोनों पक्षों में विवाद हो चुका है।
विज्ञापन
रघुनाथपुर थाना प्रभारी तनवीर आलम ने बताया कि संजीत महतो नामक अपराधी ने दोनों युवकों को स्टिंग कोल्ड ड्रिंक लेकर टारी बाजार के पास बगीचे में किसी काम के बहाने बुलाया था। फिर इन लोगों में किसी मामले को लेकर बहस हुई। उसी दौरान संजीत महतो गोली मारकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि दोनों घायल भी उसी के गिरोह के सदस्य रह चुके हैं। पहले भी इन लोगों का विवाद हो चुका है। मामले की जांच की जा रही है।