फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   minor beaten up at police station in Bettiah and threatened with bullet if he told truth

Bihar: वीडियो बनाया तो बनाया निशाना, बेतिया में नाबालिग की थाने में पिटाई, सच बताने पर गोली मारने की धमकी

Wed, 01 Apr 2026 08:23 PM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: तिरहुत ब्यूरो Updated Wed, 01 Apr 2026 08:23 PM IST
सार

Bihar: बेतिया के लौरिया थाना क्षेत्र में जमीन विवाद से जुड़े मामले में पुलिस पर एक नाबालिग को हिरासत में लेकर बेरहमी से पिटाई करने और सच बताने पर गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगा है।  

विज्ञापन
minor beaten up at police station in Bettiah and threatened with bullet if he told truth
पीड़ित को इलाज के लिए ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेतिया जिले से पुलिस की बर्बरता का एक गंभीर मामला सामने आया है। यह घटना लौरिया थाना क्षेत्र की है, जहां एक नाबालिग लड़के राजकुमार महतो के साथ पुलिस द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित और उसके परिवार ने इस मामले को लेकर चंपारण क्षेत्र के डीआईजी हरकिशोर राय को लिखित आवेदन देकर न्याय की मांग की है।

विज्ञापन


जमीन विवाद से जुड़ा था मामला
पीड़ित के अनुसार, यह मामला एक जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है। राजकुमार महतो और उसके माता-पिता का कहना है कि सोनू ठाकुर और मोनू ठाकुर नामक व्यक्तियों ने उनके घर से सीमेंट, सरिया और अन्य सामान चोरी कर लिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने यह भी दावा किया कि जिस जमीन पर उनका घर बना है, वह उनकी अपनी जमीन है। विरोध करने पर आरोपियों ने परिवार को जान से मारने, यहां तक कि गोली मारने की धमकी भी दी।

विज्ञापन

पुलिस ने किया गाली-गलौज और दुर्व्यवहार 
घटना के अगले दिन जब पीड़ित परिवार शिकायत दर्ज कराने के लिए लौरिया थाने पहुंचा, तो पुलिस ने उनकी बात सुनने के बजाय आवेदन लेने से ही इनकार कर दिया। परिवार का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और दुर्व्यवहार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने नाबालिग को बेरहमी से पीटा
इसी दौरान राजकुमार महतो को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस का कहना था कि वह अक्सर उनके घर पर आने-जाने का वीडियो बनाता है, जिसे लेकर वे नाराज थे। राजकुमार के माता-पिता का कहना है कि उसे थाने के अंदर बेरहमी से पीटा गया। उसके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं और वर्तमान में उसके पैरों पर पट्टियां बंधी हुई हैं।

सच बताने पर मिली जान से मारने की धमकी
खुद राजकुमार ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने उसे जमीन पर गिराकर जूतों से उसके पैरों को दबाया और लाठियों से पीटा। इस दौरान उसे लगातार धमकाया गया कि यदि उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया, तो उसे फिर से उठाकर ले जाया जाएगा और यहां तक कि उसे गोली मार दी जाएगी।


ये भी पढ़ें: फंदे पर झूलती रही मां, नीचे खड़ी रोती रही मासूम बेटी, बिहार से सामने आई दिल दहला देने वाली घटना

पीड़ित परिवार ने की निष्पक्ष जांच की मांग

इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। पीड़ित परिवार ने उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर आरोप पर क्या कदम उठाता है और पीड़ित को न्याय मिल पाता है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed