फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Minister Vijendra Yadav said - people pelted stones, then Bihar police took action, Manipur violence, Katihar

Bihar: पुलिस की फायरिंग में दो की मौत के बाद ऊर्जा मंत्री बोले- पथराव किया, गेट तोड़ा, तब पुलिस ने लिया एक्शन

Thu, 27 Jul 2023 04:43 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 27 Jul 2023 04:43 PM IST
सार

ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि कटिहार में बिजली को लेकर किसी तरह की अनियमितता नहीं थी। बरसात के मौसम में ट्रिपिंग की घटना होती है। वह इलाका बालू वाला इलाका है। कहीं कहीं पोल भी गिर जाता है। इसको ठीक करने में समय लगता है।

विज्ञापन
Minister Vijendra Yadav said - people pelted stones, then Bihar police took action, Manipur violence, Katihar
विजेंद्र यादव(फाइल) - फोटो : Social media

विस्तार

कटिहार में उग्र भीड़ पर बिहार पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में दो लोगों की मौत के बाद ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि कटिहार में बिजली को लेकर किसी तरह की अनियमितता नहीं थी। बरसात के मौसम में ट्रिपिंग की घटना होती है। वह इलाका बालू वाला इलाका है। कहीं कहीं पोल भी गिर जाता है। इसको ठीक करने में समय लगता है। वहां पूर्णिया में 400 KV का जो भारत सरकार का ग्रिड है, वहीं पर लो वोल्टेज चल रहा था। यहां कोलकाता से टीम आई थी, इसे ठीक भी किया गया।

विज्ञापन


लड़कों ने प्रदर्शन शुरू किया, पथराव भी करने लगे
कटिहार में लड़कों ने प्रदर्शन किया। उग्र प्रदर्शन करने लगे। पत्थर फेंकना शुरू किया। लाठी चलाने लगे। ऑफिस का गेट तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस को एक्शन लेना पड़ा। गोली चलाने के सवाल पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि कोई बदमाशी करेगा तो लाठीचार्ज और फायरिंग तो करना ही पड़ता है। इसके बावजूद मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाई जा रही है। कटिहार के डीएम और एसपी लगे हुए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


मणिपुर में क्या हो रहा है? भाजपा को बताना चाहिए
भाजपा द्वारा गोलीकांड पर बिहार सरकार से इस्तीफ की मांग पर उन्होंने कहा कि मणिपुर में क्या हो रहा है? यह भाजपा को बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति का गिरता स्तर लोकतंत्र के लिए खतरा है। उन्होंने यह भी कहा कि मणिपुर में जो हो रहा है क्या वहां की सरकार से इस्तीफा मांगा गया क्या। नरेंद्र मोदी द्वारा तीसरी बार भी सरकार बनाए जाने पर कहा कि वह इतनी चिंतित क्यों हैं। क्यों डरे हुए और परेशाान हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की फायरिंग में दो लोगों की मौत
बता दें कि बुधवार को बिजली विभाग के रवैये से गुस्साए लोग प्रखंड मुख्यालय का घेराव करने पहुंचे थे। प्राणपुर के बस्तौल चौक और बारसोई प्रखंड मुख्यालय का मुख्य मार्ग जाम कर लोगों ने प्रदर्शन करे रहे थे। अचानक लोग उग्र हो गए। जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पहले लाठीचार्ज और फिर हवाई फायरिंग करने लगी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद भीड़ और ज्यादा उग्र हो गई और पुलिस को खदेड़ने लगी। पुलिस ने बचाव में फायरिंग की। इसमें तीन लोगों को गोली लग गई। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं दूसरे युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed