{"_id":"d36b77eb2a6eff85234767d8f610c963","slug":"mid-day-meal-tragedy-school-principal-taken-into-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिड डे मील: आरोपी स्कूल प्रिंसिपल हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिड डे मील: आरोपी स्कूल प्रिंसिपल हिरासत में
पटना/एजेंसी
Updated Wed, 24 Jul 2013 08:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के सारण जिले में जहरीला मिड-डे-मील खाने से हुई 23 बच्चों की मौत के लिए प्रमुख रूप से जिम्मेदार ठहराई जा रही स्कूल की प्रिंसिपल मीना देवी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
वह पिछले आठ दिनों से फरार थी। हालांकि मीना देवी ने डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन कर दिया है।
वकील भोला राय ने मीना देवी की ओर से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष याचिका दायर की है। भोला राय राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के चुनाव एजेंट रह चुके हैं।
विज्ञापन
पढ़ें, मिड-डे-मील में खाद जैसा जहर था!
विज्ञापन
पटना में राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा, ‘जांच चल रही है। स्कूल की प्रिंसिपल पुलिस की हिरासत में है। हम सभी पक्षों को लेकर जांच कर रहे हैं।’
16 जुलाई की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद दर्ज एफआईआर में मीना देवी भी एक आरोपी हैं और पिछले एक हफ्ते से ज्यादा वह पुलिस से बच रही थी।
पुलिस ने जगह-जगह छापे मारे और उसे पकड़ा। प्रिंसिपल पर हत्या और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया गया है।
'पति की दुकान से खरीदती थी सड़ा गला अनाज'
राज्य के शिक्षा मंत्री पीके शाही ने आरोप लगाया था कि प्रिंसिपल मिड डे मील के लिए अपने पति की दुकान से सड़ा गला अनाज खरीदती थी।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि खाने में से बदबू आने के बावजूद प्रिंसिपल ने बच्चों को यह खाना खाने को मजबूर किया था।
सारण जिले में धर्मसती गेंदामन प्राइमरी स्कूल की प्रिंसिपल मीना देवी के घर पर नोटिस भी चिपका दिया गया था, जिस पर उन्हें उद्धोषित अपराधी घोषित कर दिया गया था।
सारण के एसपी सुजीत कुमार ने बताया कि नोटिस में साफ तौर पर लिखा गया था कि वह पुलिस के सामने तत्काल प्रभाव से पेश हों, नहीं तो उनकी संपत्ति को जब्त कर लिया जाएगा।
पुलिस ने प्रिंसिपल के खिलाफ आईपीसी-302 (हत्या) और 120-बी (आपराधिक साजिश) के तहत एफआईआर भी दर्ज की थी। सारण पुलिस कमिश्नर शशि शेखर शर्मा और डीआईजी विनोद कुमार ने इस मामले की जांच की थी और स्कूल प्रिंसिपल को घटना के लिए जिम्मेदार माना था।