फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   medical officer in charge got his wife delivered twice in 1 day in Madhepura, once normal 2nd time caesarean

Bihar News: एक महिला की एक दिन में यहां नॉर्मल, वहां सिजेरियन डिलीवरी...यह चमत्कार सरकारी डॉक्टर के घर में

Fri, 14 Apr 2023 06:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 14 Apr 2023 06:52 PM IST
सार

बिहार में एक तरफ घूसखोरों को पकड़े जाने की खबरें आती हैं तो दूसरी तरफ भ्रष्टाचार के नए प्रयोग भी सामने आते रहते हैं। इस बार सामने आया है कि एक महिला ने एक ही दिन में दो जगह बच्चे को जन्म दिया- एक नॉर्मल, दूसरा सिजेरियन।

विज्ञापन
medical officer in charge got his wife delivered twice in 1 day in Madhepura, once normal 2nd time caesarean
उदाकिशुनगंज पीएचसी प्रभारी पर लगे गंभीर आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज पीएचसी प्रभारी का हैरान करने वाला कारनामा सामने आया है। अमर उजाला के हाथ लगे दस्तावेजों के मुताबिक, उन्होंने अपनी पत्नी का एक ही दिन में दो जगह प्रसव कराया है। एक जगह नॉर्मल डिलीवरी दिखाई गई है, वहीं दूसरी जगह ऑपरेशन कर बच्चे का जन्म कराने की बात लिखी है। यह बात अटपटी जरूर लग रही होगी, लेकिन कागज यही दिखा रहे हैं और लोग तो इससे भी बड़े आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन


आरोप है कि उदाकिशुनगंज के पीएचसी प्रभारी डा. रूपेश कुमार और स्वास्थ्य प्रबंधक संजीव कुमार वर्मा मिलजुल कर अस्पताल में मनमानी कर रहे हैं। बीते दिनों यहां की कई नर्सों ने सिविल सर्जन और अन्य वरीय अधिकारियों के खिलाफ लिखित शिकायत भी की थी। अभी नर्सों के बीच का विवाद खत्म भी नहीं हुआ था कि फर्जीवाड़े का एक नया मामला सामने आ गया है।
विज्ञापन




साक्ष्यों के मुताबिक, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. रूपेश कुमार ने अपनी पत्नी सोनाली सिंह को प्रसव के लिए 12 फरवरी 2023 को भागलपुर के सीएनएम हास्पिटल में भर्ती कराया था। यहां ऑपरेशन के बाद उन्होंने बच्चे को जन्म दिया। भागलपुर के इस निजी अस्पताल से उन्हें 15 फरवरी 2023 को डिस्चार्ज किया गया था। इस अस्पताल में मरीज सोनाली सिंह की आईडी सीएनएम 3429 और बेड संख्या आईसीयू पांच है। उनकी उम्र 24 साल दर्शाई गई है। वहां पर डॉ. सांत्वना कुमारी के नेतृत्व में मरीज का प्रसव हुआ। प्रसव के बाद मरीज को जरूरी दवाइयां और निर्देश देकर छुट्टी दे दी गई। जबकि डा. रूपेश कुमार प्रभारी चिकित्सा अधिकारी उदाकिशुनगंज ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए फर्जीवाड़े का बड़ा खेल किया। इसके पीछे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की मंशा जो भी रही हो, वह किसी गड़बड़ी से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




साक्ष्यों के मुताबिक, चिकित्सक ने पत्नी सोनाली सिंह का उदाकिशुनगंज के सरकारी अस्पताल के प्रसव पंजी में भी नाम दर्ज करा दिया। उदाकिशुनगंज के अस्पताल के पंजी पर प्रसव मरीज सोनाली सिंह का नाम, पति का नाम और उम्र वही है। अस्पताल का क्रमांक 4076, माह क्रमांक 163 और निबंधन संख्या 3912 दिनांक 12 फरवरी 2023 लिखी है। मरीज का पता उदाकिशुनगंज लिखा गया है।


इस बारे में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. रूपेश कुमार से पूछा गया तो उन्होंने कहा- "यह सही है कि भागलपुर के निजी अस्पताल में उनकी पत्नी का प्रसव हुआ है, लेकिन उदाकिशुनगंज के अस्पताल में उन्होंने वैक्सिनेशन के लिए नाम दर्ज कराया ताकि प्रसव के बाद यहां आने पर वैक्सिनेशन में कोई दिक्कत न हो।" लेकिन, चिकित्सा अधिकारी की सफाई गले नहीं उतर रही है क्योंकि वैक्सीनेशन के लिए 'प्रसव पंजी' में नाम दर्ज कराने का औचित्य समझाना संभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed